वर्क फ्रॉम होम खत्म! 4 साल बाद इस कंपनी ने लिया फैसला, कर्मचारियों को 5 दिन ऑफिस आना अनिवार्य
Flipkart New Rule: ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपनी वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी को आधिकारिक रूप से खत्म कर दिया है। अब सभी कर्मचारियों को सप्ताह में पाँच दिन ऑफिस आना अनिवार्य होगा।
Moneycontrol की रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 महामारी के दौरान शुरू हुई वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी को खत्म कर दिया गया है। लगभग चार साल से रिमोट और हाइब्रिड मोड में कर्मचारी काम कर रहे थे।

पहले चरण में वरिष्ठ अधिकारी लौटे, अब सभी को बुलाया गया
महामारी के दौरान फ्लिपकार्ट ने अपने कर्मचारियों को अन्य टेक और रिटेल कंपनियों की तरह छूट देते हुए वर्क फ्रॉम होम का ऑप्शन दिया था। लेकिन पिछले एक साल में कंपनी ने धीरे-धीरे इस नीति को वापस लेना शुरू कर दिया था। पहले वरिष्ठ अधिकारियों को ऑफिस बुलाया गया और अब यह नियम सभी विभागों के कर्मचारियों पर लागू होगा।
ये भी पढ़ें Work Life Balance: 'मैं समय और घंटों को लेकर...', 90 घंटे काम वाली बहस पर बोले आकाश अंबानी
वापसी फेज़ वाइज बुलाया जाएगा
हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह वापसी फेज़ वाइज होगी और कुछ विशेष कार्यों की प्रकृति को देखते हुए अपवाद भी संभव हैं। इसके अलावा, कर्मचारियों को हर साल कुछ सीमित दिनों के लिए वर्क फ्रॉम होम की सुविधा भी मिलेगी।
प्रतियोगिता बढ़ने के बीच लिया गया निर्णय
फ्लिपकार्ट का यह कदम ऐसे समय पर आया है जब भारत का ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स सेक्टर तेजी से बदल रहा है। इसके प्रतिद्वंदी Amazon पहले ही अपने कर्मचारियों के लिए हफ्ते में पाँच दिन ऑफिस आना अनिवार्य कर चुका है। साथ ही कंपनी बेंगलुरु के देवनहल्ली में एक नए बड़े ऑफिस में शिफ्ट होने की प्रक्रिया में है।
क्विक कॉमर्स कंपनियां भी इन-ऑफिस वर्क मॉडल पर चल रही
Meesho ने भी एक साल पहले ही फुल-टाइम इन-ऑफिस वर्किंग मॉडल अपना लिया था। क्विक कॉमर्स कंपनियां जैसे Blinkit और Zepto भी इन-ऑफिस वर्क मॉडल पर चल रही हैं। वहीं, Swiggy कुछ गिनी-चुनी कंपनियों में से एक है जो अभी भी हाइब्रिड सेटअप (तीन दिन ऑफिस और दो दिन वर्क फ्रॉम होम) की सुविधा देती है, हालांकि कुछ टीमें अपनी भूमिका के अनुसार रोज़ ऑफिस आती हैं।
ये भी पढ़ें Bank Rules Changing From 1 April: 'ATM से पैसे निकालना होगा महंगा', 1 अप्रैल से बदल जाएंगे बैंक के ये 7 नियम












Click it and Unblock the Notifications