5 Years of Demonetisation: एक ऐलान और रद्दी में बदल गए 500 और 1000 के नोट, लोग शेयर कर रहें मीम्स
5 Years of Demonetisation: एक ऐलान और रद्दी में बदल गए 500 और 1000 के नोट, लोग शेयर कर रहें मीम्स
नई दिल्ली। 8 नवंबर 2016 को केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया था। रातों-रात देश में नोटबंदी कर दी गई थी। प्रधानमंत्री ने देश के नाम संबोधन जारी कर 500 और 1000 के नोट को बंद करने का फैसला सुना दिया, जिसके बाद देश की जनता बैंकों के बाहर कतारों में खड़ी हो गई थी। सरकार के इस फैसले के देश में भूचाल आ गया और देश में नोटबंदी का आदेश दे दिया गया।
Recommended Video

प्रधानमंत्री के इस ऐलान के बाद बैंकों-एटीएम के बाहर लंबी लाइनें लग गई। किसी को कुछ समझ नहीं आया, लोगों को कहा गया कि 500 और 1000 के नोट अचानक से रद्दी हो जाएंगे। हालांकि नोट बंदलने के लिए लोगों को वक्त दिया गया, लेकिन कई शर्तें भी लगाई गई। उस समय बाजार में चल रही 86 फीसदी करेंसी कागज का टुकड़ा हो गई। लोगों को पुराने नोट बदलने के लिए 31 दिसंबर तक का वक्त दया गया और फिर क्या था पूरा हिन्दुस्तान लाइनों में कतरा खड़ा हो गया। घंटों-घंटों लंबी लाइनों में लगे लोगों क बीच कई बार अफरातफरी भी मची। कई घटनाएं भी हुई। जमकर राजनीति भी हुई।
हालांकि सरकार के इस फैसले के बाद 99 फीसदी करेंसी वापस बैंकों में आ गई। सरकार ने दावा किया कि नोटबंदी के बाद डिजिटल लेनदेन में बढ़ोतरी हुई। कालाधान रोकने में मदद मिली । नोटबंदी के पांच साल बीत जाने के बाद लोग सोशल मीडिया पर इसक मीम्स शेयर कर रहे हैं। लोग अलग-अलग तरह के जोक्स शेयर कर रहे हैं। सरकार के फैसलों पर अपनी राय रख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications