PF पर 8.5% ब्याज दर को मंजूरी, 6 करोड़ नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छी खबर
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर: केंद्र सरकार की ओर से दिवाली से पहले नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। मोदी सरकार ने फैसला किया है कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए प्रोविडेंट फंड (PF) पर मिलने वाले ब्याज की रेट 8.5 फीसदी होगी। इस फैसले के बाद 6 करोड़ से भी ज्यादा ईपीएफओ धारकों को इसका फायदा मिलेगा। वित्त मंत्रालय ने 29 अक्टूबर को पीएम पर 8.5 प्रतिशत ब्याज दर की मंजूरी दे दी है।
Recommended Video

इस फैसले से जहां कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफओ) के लाभार्थियों को दिवाली से पहले कुछ खुशी मिलेगी। वहीं सेवानिवृत्ति निकाय जल्द ही इसे लाभार्थी के खाते में जमा करना शुरू कर देगा। ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को 8.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा। COVID-19 महामारी के दौरान सदस्यों द्वारा अधिक निकासी और कम योगदान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
गौरतलब है कि पिछले साल 2020 में कोविड -19 महामारी के बाद ईपीएफओ ने मार्च 2020 में पीएफ ब्याज दर को वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 8.5 प्रतिशत तक घटा दिया थास, जो 7 साल का निचला स्तर था। वित्त वर्ष 2018-19 के लिए ईपीएफ की ब्याज दर 8.65 फीसदी थी। वहीं वित्त वर्ष 2017-18 में 8.55 प्रतिशत दी जा रही थी, जबकि वित्त वर्ष 2016-17 के लिए पीएफ ब्याज दर 8.65 प्रतिशत थी।
इधर, पीएफ के ब्याज दर पर वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद उम्मीद की जा रही है कि EPFO दिवाली से पहले अपने खाताधरकों को ब्याज की रकम ट्रांसफर कर सकता है, जिसे 6 करोड़ यूजर्स को दिवाली की गिफ्ट समझा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications