Festive Season Sale: अमेजन का खास ऑफर, अभी खरीदें और पैसे दें अगले साल

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल लगी है। अमेजन प्राइम के सदस्यों के लिए यह सेल दोपहर 12 बजे से ही शुरू हो चुकी है, जबकि कल से यानी 21 सितंबर से यह सेल सभी के लिए शुरू हो जाएगी। अमेजन की यह सेल 5 दिन यानी 21 से लेकर 24 तारीख तक चलेगी। इसमें एक खास ऑफर भी है, जिसके तहत आप सामान खरीदकर अगले साल भुगतान कर सकते हैं।

अभी खरीदें, अगले साल भुगतान करें

अभी खरीदें, अगले साल भुगतान करें

अमेजन ने इस बार एक खास तरह का ऑफर शुरू किया है, जिसे Buy now, pay next year का नाम दिया गया है। इसके तहत आप चाहें अभी अमेजन की इस सेल से कोई सामान खरीद सकते हैं और उसका भुगतान अगले साल कर सकते हैं। यहां अगले साल का मतलब है कि जनवरी 2018 से भुगतान कर सकते हैं। साथ ही आप चाहें तो भुगतान किश्तों में भी कर सकते हैं।

किसे मिलेगा ये ऑफर

किसे मिलेगा ये ऑफर

Buy now, pay next year का यह ऑफर सिर्फ एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के ग्राहकों के लिए है। अमेजन की इस सेल में एचडीएफसी कार्ड से भुगतान करने पर 10 फीसदी अतिरिक्त कैशबैक भी दिया जा रहा है। अमेजन का यह ऑफर इसलिए लाया गया है ताकि इस फेस्टिव सीजन में अधिक से अधिक ग्राहकों से जुड़ सके।

मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट

मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट

इस सेल में 70 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहकों को जीरो ईएमआई और कैशबैक जैसी सुविधाएं देने के लिए कंपनी ने 11 बैंक और बजाज फाइनेंस सर्विस के साथ साझेदारी भी की है। अमेजन सेल के तहत 500 से अधिक ऑफर सिर्फ मोबाइल पर ही दिए जा रहे हैं। मोबाइल फोन पर 40 फीसदी तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है। सेल के चार दिन के दौरान 40,000 से ज़्यादा ऑफर उपलब्ध होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+