PM किसान से ज्यादा पैसा दे रही ये 2 योजनाएं! आवेदन का मौका अभी भी खुला है
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र की मोदी सरकार पीएम किसान योजना के जरिए करोड़ों लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद देती हैं, तो वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं जो किसानों को कई गुना ज्यादा पैसे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर रहे हैं।
इन राज्यों में ओड़िशा की कालिया योजना और तेलंगाना की रायथु भरोसा योजना किसानों के लिए एक मजबूत सहारा बनकर उभरी हैं। अगर आप इन राज्यों में से हैं तो इन योजनाओं के जरिए एक बड़ी आर्थिक मदद पा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार जैसे राज्यों में फिलहाल किसानों को PM-Kisan के अलावा ऐसी कोई सीधी नकद सहायता वाली योजना नहीं मिलती। सरकार अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कुल 19 किस्तें जारी कर चुकी है, जबकि 20वीं किस्त भी जल्द जारी हो सकती है।
किन योजनाओं में कितना फायदा मिल रहा है?
- KALIA योजना (ओडिशा)
- 2025 में जारी हुई 11वीं किस्त
- छोटे और भूमिहीन किसानों को सीधी सहायता
- नई पात्रता वाले किसान अभी भी आवेदन कर सकते हैं
- छोटे किसानों को ₹10,000/वर्ष
- भूमिहीन/कमजोर को पांच सीजन में ₹25,000 या एकमुश्त ₹12,500, साथ में बीमा
रायथु भरोसा योजना (तेलंगाना)
- जनवरी 2025 से 'रायथु भरोसा' नाम से फिर शुरू
- हर किसान को 12,000 रुपए प्रति एकड़ प्रति वर्ष
- पुरानी रायथु बंधु योजना को अपग्रेड किया गया है
KALIA योजना में आवेदन कैसे करें (ओडिशा)
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (krushak.odisha.gov.in) (http://krushak.odisha.gov.in) पर जाएं
- Apply Online पर क्लिक करें
- आधार नंबर दर्ज करें और Show बटन दबाएं
- फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और सबमिट करें
- एप्लिकेशन नंबर सुरक्षित रखें
योजना के लाभ के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- भूमि रिकॉर्ड या भूमिहीन प्रमाण
- बैंक पासबुक
- राशन कार्ड/आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
ऑफलाइन विकल्प
ग्राम पंचायत या कृषि विभाग कार्यालय में जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
रायथु भरोसा योजना में आवेदन कैसे करें (तेलंगाना)
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (rythubharosa.telangana.gov.in)(http://rythubharosa.telangana.gov.in) पर जाएं
- Apply Online पर क्लिक करें
- आधार नंबर, भूमि विवरण और बैंक जानकारी भरें
- दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें












Click it and Unblock the Notifications