EPFO का डिजिटल धमाका, नौकरी बदलो और PF खुद-ब-खुद ट्रांसफर होगा! सरल भाषा में जानें ये 5 नए बदलाव
EPFO New Rules 2025: भारत के संगठित क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों कर्मचारियों के लिए Employees' Provident Fund Organisation (EPFO) अब महज रिटायरमेंट सेविंग स्कीम नहीं, बल्कि एक डिजिटल, पारदर्शी और यूजर-फ्रेंडली प्लेटर्म बन चुका है।
2025 में EPFO ने पांच बड़े नियमों में बदलाव किए हैं, जिनका सीधा असर देश के 7 करोड़ से अधिक खाताधारकों पर पड़ेगा। ये बदलाव प्रोफाइल अपडेट, PF ट्रांसफर, पेंशन भुगतान, और हाई सैलरी पर पेंशन जैसे क्षेत्रों को आसान और पारदर्शी बनाते हैं। आइए एक-एक बदलाव को उदाहरणों के साथ विस्तार से समझते हैं...

1. प्रोफाइल अपडेट अब मिनटों में - दस्तावेजों की झंझट खत्म
अब आप आधार से लिंक UAN होने पर नाम, जन्मतिथि, लिंग, वैवाहिक स्थिति जैसी व्यक्तिगत जानकारी बिना किसी दस्तावेज के ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।
- उदाहरण में समझें-मान लीजिए, रीना शर्मा (Faridabad), जिन्हें अपनी शादी के बाद सरनेम बदलवाना था, पहले कई फॉर्म भरने पड़ते थे और HR से अप्रूवल में हफ्ते लग जाते थे। अब उन्होंने EPFO पोर्टल पर लॉगिन कर 5 मिनट में अपडेट कर दिया - बिना किसी दस्तावेज के।
- शर्त: जिनका UAN 1 अक्टूबर 2017 से पहले जारी हुआ है, उन्हें कुछ मामलों में नियोक्ता की अनुमति अभी भी लेनी पड़ सकती है।
2. नौकरी बदलते ही PF खाता अपने आप ट्रांसफर - अब कोई आवेदन नहीं
EPFO ने PF ट्रांसफर प्रक्रिया को ऑटोमैटिक बना दिया है। अब पुराने या नए नियोक्ता से अप्रूवल लेने की जरूरत नहीं होती।
- उदाहरण में समझें- मान लीजिए, राजीव मेहता (Pune) ने मार्च 2025 में नौकरी बदली। नई कंपनी जॉइन करते ही उनका PF खाता खुद-ब-खुद ट्रांसफर हो गया। न उन्हें फॉर्म भरना पड़ा, न HR के पीछे दौड़ना पड़ा।
- ध्यान दें: UAN का आधार से लिंक होना और नाम-जन्मतिथि सही होना जरूरी है।
3. संयुक्त घोषणा (Joint Declaration) प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन
16 जनवरी 2025 से EPFO ने JD को डिजिटल कर दिया है। अब यूजर ऑनलाइन ही गलत जानकारी (जैसे गलत नाम या जन्मतिथि) ठीक कर सकते हैं।
- उदाहरण में समझें- मान लीजिए, मोहित त्यागी (Lucknow) का नाम EPF में 'Mohit Tyagii' लिखा गया था। पहले उन्हें JD फॉर्म भरकर ऑफिस जाना पड़ता। अब उन्होंने यह गलती EPFO पोर्टल से ऑनलाइन ठीक कर ली - सिर्फ आधार OTP से।
- नोट: अगर, आधार लिंक नहीं है या सदस्य की मृत्यु हो चुकी है, तो अभी भी भौतिक प्रक्रिया अपनानी होगी।
4. पेंशन भुगतान के लिए नई केंद्रीकृत प्रणाली - अब किसी भी बैंक से पैसा उठाइए
1 जनवरी 2025 से EPFO ने Centralised Pension Payment System (CPPS) लागू किया है। अब पेंशन सीधे NPCI प्लेटफ़ॉर्म के जरिए किसी भी बैंक खाते में आएगी।
- उदाहरण में समझें- मान लीजिए, कृष्णा नायर (Thiruvananthapuram) को पहले SBI की एक शाखा से ही पेंशन मिलती थी। अब वो ICICI बैंक की किसी भी ब्रांच से पैसा निकाल सकते हैं।
- फायदा: PPO ट्रांसफर की जरूरत नहीं, पेंशन का ट्रैक UAN से मिलेगा, और जीवन प्रमाणपत्र भी डिजिटल रूप से दिया जा सकता है।
5. हाई सैलरी पर पेंशन लेने की प्रक्रिया अब साफ और सबके लिए समान
EPFO ने ऊंची तनख्वाह पर पेंशन पाने के लिए गाइडलाइंस को स्पष्ट कर दिया है। अब अतिरिक्त अंशदान करने वाले सभी कर्मचारियों को एक समान प्रक्रिया से गुजरना होगा।
- उदाहरण में समझें- मान लीजिए, संध्या गुप्ता (Gurugram) की सैलरी ₹25,000 से ज़्यादा थी, लेकिन EPF में ₹15,000 तक ही योगदान जा रहा था। अब वो चाहें तो अतिरिक्त अंशदान कर ज्यादा पेंशन की पात्र बन सकती हैं - EPFO की गाइडलाइंस के अनुसार।
ट्रस्ट चलाने वाली कंपनियों को भी अब इन्हीं नियमों का पालन करना होगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और पेंशन गणना में समानता आएगी।
बिजनेस के लिए इसका क्या मतलब है?
- HR डिपार्टमेंट पर दबाव कम होगा
- कर्मचारियों की संतुष्टि और ट्रस्ट बढ़ेगा
- डिजिटल प्रोसेस से फ़्रॉड की संभावना घटेगी
- पेंशन योजनाओं को लेकर स्पष्टता आएगी
EPFO अब केवल बचत योजना नहीं, एक स्मार्ट डिजिटल इकोसिस्टम है
2025 के इन पांच बड़े सुधारों से EPFO ने अपने कोर मकसद- सदस्यों को समय पर सेवा, पारदर्शिता और तकनीकी सरलता - को और मजबूत किया है। EPFO अब सिर्फ 'काटो और जमा करो' वाला संस्थान नहीं रहा। यह एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म बन चुका है जो नौकरीपेशा वर्ग को स्मार्ट फाइनेंशियल फैसले लेने में सक्षम बना रहा है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications