EPFO Interest Rate Hike: पीएफ पर बढ़ा 8.25% ब्याज दर, जानिए 7 करोड़ लोगों को अब कितना मिलेगा लाभ
EPFO Interest Rate Hike: केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPFO) जमा पर ब्याज दर 8.15 फीसदी से बढ़ाकर 8.25 फीसदी करने की मंजूरी दे दी। बजट 2024 के पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है।
बजट से पहले वित्त मंत्रालय के पीएफ पर ब्याज दर बढ़ाने के इस फैसले से देश के 70 मिलियन EPFO सदस्यों को लाभ होगा। इस साल फरवरी में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ब्याज दर की 8.25 प्रतिशत का ऐलान किया था, जिसे अब औपचारिक रूप से फाइनेंस मिनिस्ट्री की तरफ से मंजूरी दे दी गई है।

ये भी पढ़ें- EPFO के जमा निकासी में बड़े बदलाव, कोविड-19 एडवांस सुविधा बंद, जानिए क्या हैं नए नियम
EPFO ने ट्विटर पर पीएफ के बढ़े हुए ब्याज दर की दी जानकारी
ईपीएफओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर पीएफ के बढ़े हुए ब्याज दर की जानकारी दी है। ईपीएफओ ने लिखा, सरकार ने अब आगामी वित्तीय वर्ष के लिए EPF सदस्यों के लिए 8.25% ब्याज दर को आधिकारिक रूप नोटिफाई कर दिया गया है। अब सिर्फ कर्मचारियों को पीएफ का ब्याज अकाउंट में क्रेडिट होने का इंतजार है।
फरवरी में EPFO ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए भविष्य निधि (PF) जमा पर ब्याज दर में बढोतरी की घोषणा की थी। इस फैसले से वार्षिक ब्याज दर 8.15% से बढ़कर 8.25% हो गई है।
EPFO has already started settling claims @ 8.25% per annum.
— EPFO (@socialepfo) July 11, 2024
Rate of interest is calculated on the basis of income from debt and equity investment of EPFO.
ये भी पढ़ें- EPFO ने बदले नियम, सबस्क्राइबर्स अब सिर्फ 3 दिन में निकाल सकते हैं 1 लाख रुपए, जानिए क्या है प्रोसेस
जानिए बीते कुछ सालों में PF पर ब्याद दर क्या था?
पिछले साल 28 मार्च 2023 में ईपीएफओ ब्याज दर 8.15% थी, लेकिन इस साल फरवरी में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 8.25% की घोषणा की।
उससे पहले मार्च 2022 में ईपीएफओ ने करीब 7 करोड़ कर्मचारियों को झटका देते हुए 2021-22 के लिए ब्याज दर को घटाकर चार दशक के निचले स्तर 8.1 फीसदी कर दिया था। इससे पहले 2020-21 में यह 8.5 फीसदी था।
PF Interest: जानिए कब मिलता है ब्याज?
बता दें कि EPFO प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट के तहत ब्याज दर का हर साल घोषणा करती है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के तहत लगभग 7 करोड़ पंजीकृत कर्मचारी हैं। वित्त मंत्रालय ईपीएफओ के ब्याज तय करने के बाद फाइनल फैसला लेता है। पीएफ खातों पर ब्याज साल में एक बार, आमतौर पर 31 मार्च को दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications