EPFO ने बदले नियम, सबस्क्राइबर्स अब सिर्फ 3 दिन में निकाल सकते हैं 1 लाख रुपए, जानिए क्या है प्रोसेस

EPFO Withdrawal: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पीएफ से पैसा निकालने की प्रक्रिया को आसान बना दिया है। ईपीएफओ (EPFO) ने ऑटो मोड सेटलमेंट शुरू कर दिया है। इससे 6 करोड़ से ज्यादा पीएफ सदस्यों को फायदा होगा। यह एक ऐसी सुविधा है जो आपात स्थिति में पीएफ सदस्यों को फंड उपलब्ध कराती है। इसके तहत 3 दिन के अंदर आपके बैंक खाते में पैसे भेज दिए जाएंगे।

ऑटो-मोड सेटलमेंट के तहत कर्मचारी आपातकाल के समय अपने ईपीएफ से एडवांस पैसा निकाल सकते हैं। ईपीएफओ अपने ग्राहकों को कुछ प्रकार की आपात स्थितियों के लिए फंड से पैसा निकालने की अनुमति देता है। इसमें आपातकालीन बीमारियों का इलाज, शिक्षा, शादी और घर खरीदना शामिल है। इनमें से किसी भी आपात स्थिति के लिए आप अपने पीएफ खाते से अग्रिम धनराशि निकाल सकते हैं।

EPFO New Rule

आपात स्थिति में इस फंड के क्लेम सेटलमेंट के लिए ऑटो मोड की शुरुआत अप्रैल 2020 में ही हो गई थी, लेकिन उस समय केवल बीमारी के समय ही पैसा निकाला जा सकता था। अब इसका दायरा बढ़ा दिया गया है। आप बीमारी, शिक्षा, शादी और यहां तक ​​कि घर खरीदने के लिए भी ईपीएफ से पैसा निकाल सकते हैं। इसके साथ ही अब सब्सक्राइबर्स बहन या भाई की शादी के लिए भी एडवांस रकम निकाल सकते हैं।

कितना पैसा निकाला जा सकता है?

ईपीएफ खाते से एडवांस फंड की सीमा बढ़ा दी गई है। पहले यह सीमा 50,000 रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया है। अग्रिम निकासी का कार्य ऑटो सेटलमेंट मोड कंप्यूटर के माध्यम से किया जायेगा। इसके लिए किसी की मंजूरी की जरूरत नहीं है। इस प्रक्रिया में तीन दिन के अंदर पैसा आपके खाते में आ जाता है। हालांकि, आपको कुछ दस्तावेज जमा करने होंगे। इसमें केवाईसी, दावा अनुरोध की पात्रता, बैंक खाते का विवरण शामिल है।

अग्रिम राशि निकालने की प्रक्रिया क्या है?

  • सबसे पहले आपको ईपीएफओ पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। इसके लिए यूएएन और पासवर्ड जरूरी है।
  • लॉग इन करने के बाद आपको ऑनलाइन सर्विसेज पर जाना होगा और फिर क्लेम सेक्शन को चुनना होगा।
  • फिर आपको बैंक अकाउंट वेरिफाई करना होगा, इस बैंक खाते में एडवांस पैसा आएगा।
  • अब आपको अपने बैंक खाते के चेक या पासबुक की एक कॉपी अपलोड करनी होगी।
  • फिर आपको वह कारण बताना होगा जिसके कारण आप पैसे निकालना चाहते हैं।
  • अब आपको कुछ आगे की प्रक्रियाओं का पालन करना होगा और आवेदन करना होगा। तीन से चार दिन के अंदर पैसा आपके खाते में आ जाएगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+