EPFO ने घटाई ब्याज दरें, 5 करोड़ कर्मचारियों को लगा झटका
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने आज 5 करोड़ कर्मचारियों को झटका देते हुए ब्याज दरें घटाने का ऐलान किया है। ईपीएफओ ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए 8.55 प्रतिशत ब्याज दर रखने का फैसला किया है। बता दें कि बीते वित्त वर्ष में ईपीएफओ 8.65 फीसदी की दर से ब्याज दर देता था।

पहले मिलता था 8.8 फीसदी
ब्याज बता दें कि ईपीएफओ वित्त वर्ष 2015-16 कर्मचारियों के जमा पर 8.8 फीसदी ब्याज देता था लेकिन वित्त वर्ष 2016-17 में ईपीएफओ ने इसे घटा कर 8.65 फीसदी ब्याज देने का ऐलान किया था। ईपीएफ को इस साल एक्सेजेंज ट्रेडेड फंड में 1054 करोड़ रुपये की आय भी हुई थी। जिसकी वजह से ये उम्मीद की जा रही थी ईपीएफओ इस साल भी 8.65 फीसदी की दर से ब्याज दे सकता है लेकिन ईपीएफओ ने इस बार ब्याज दरें घटा दीं।

EPFO ने 44 हजार करोड़ रुपये निवेश
बता दें कि ईपीएफओ अब तक एक्सेजेंज ट्रेडेड फंड में 44 हजार करोड़ रुपये की रकम निवेश कर चुका है और अभी तक उसे लगभग 16 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। ऐसे में बुधवार को ट्रस्टी बोर्ड से हुई बैठक से पहले ये उम्मीद की जा रही थी कि कर्मचारियों को मिलने वाले ब्याज दर में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

ईपीएफओ इस साल बनेगा पेपरलेस
इसके साथ ही ईपीएफओ ने इस साल से पेपरलेस बनने का निर्णय लिया है। ईपीएफओ से मिली जानकारी के मुताबिक अब वो उमंग एप के जरिए खाते की अद्यतन जानकारी रखेगा और जल्द ही पूरा ईपीएफओ डिजिटल हो जाएगा। ईपीएफओ के डिजिटल होने के साथ ही अब कर्मचारी कहीं से भी ऑनलआइन इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications