Lok Sabha Elections 2019 के बाद आपको लग सकता है बिजली का झटका, जानिए वजह!

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019(Lok Sabha Elections 2019) के खत्म होने के बाद केंद्र में आने वाली सत्ताधारी पार्टी का ऐलान हो जाएगा। चुनाव के बाद न केवल केंद्र में सरकार आ जाएगी बल्कि आपको एक बड़ा झटका भी लगने वाला है। चुनाव खत्म होने के बाद आपको बिजली का झटका लग सकता है।

 Electricity Price May be High after Lok sabha Elections 2019, Here is the reason

सीएनबीसी-आवाज़ की रिपोर्ट के मुताबिक घाटे में चल रही बिजली कंपनियां चुनाव खत्म होने का इंतजार कर रही हैं। चुनाव खत्म होते ही बिजली कंपनियां बिजली की दरें बढ़ा सकती है। सूत्रों के मुताबिक चुनाव खत्म होने के बाद बिजली कंपनियां बिजली की दरों में 5-10 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है।

दरअसल घाटे में चल रही बिजली कंपनियों को उबारने के लिए उदय स्कीम के तहत उन्हें दरें बढ़ाने की इजाजत मिली। लोकसभा चुनाव की वजह से बिजली कंपनियां दरों में बढ़ोतरी नहीं कर पाई। वहीं ऊर्जा मंत्रालय ने चुनाव खत्म होने के बाद इसपर समीक्षा का भरोसा दिया है। सरकार ने बिजली कंपनियों को घाटे से उबारने के लिए समीक्षा का भरोसा दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव खत्म होते ही बिजली कंपनियां बिजली की दरों में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। हालांकि इसे लेकर बिजली कंपनियों की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन घाटे में चल रही बिजली कंपनियों और वितरकों को हो रहे नुकसान को देखते हुए इसकी आशंका जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+