बिटकॉइन को लेकर एक और अच्छी खबर, एल सल्वाडोर में लगेंगे Bitcoin ATM, जानिए खासियत
नई दिल्ली, 24 अगस्त। क्रिप्टो बाजार में मंगलवार को प्रमुख डिजिटल टोकन मिक्स में कारोबार कर रहे हैं। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन मंगलवार सुबह पिछले दिन की बंदी के मुकाबले 1 प्रतिशत से नीचे कारोबार कर रही थी।

मंगलवार को बिटकॉइन की कीमत एक सप्ताह में 6 प्रतिशत ऊपर जाकर 49,000 डॉलर पर चल रही थी। हालांकि पिछले दिन के मुकाबले यह नीचे है। सोमवार को बिटकॉइन ने मई के बाद 50,000 डॉलर का आंकड़ा पार किया था।
बिटकॉइन को लेकर बड़ी घोषणा
बिटकॉइन के 50,000 डॉलर के करीब कारोबार करने के बीच एक अच्छी खबर एल सल्वाडोर से आई है जहां पर सरकार अपने नागरिकों को क्रिप्टोकरेंसी को अमेरिकी डॉलर में बदलने के लिए 200 बिटकॉइन एटीएम लगाने जा रही है। मध्या अमेरिका में स्थित एल सल्वाडोर इकलौता देश है जिसने बिटकॉइन को वैध मुद्रा के रूप में मान्यता दी है।
राष्ट्रपति नायब बुकेले ने ट्विटर पर कहा, सरकार अपने डिजिटल वॉलेट चिवो के साथ शुरुआत में 200 टेलर मशीनें लगाएगी। इस पर लेनदेन कमीशन मुक्त होगा। राष्ट्रपति ने बताया कि देश भर में पैसे निकालने या जमा करने के लिए 50 वित्तीय शाखाएं भी होंगी।
उधर पेपॉल ने कहा है कि यह इस सप्ताह से ब्रिटेन में अपने उपभोक्ताओं बिटकॉइन और दूसरी क्रिप्टोकरेंसी को खरीदने, बेचने और अपने पास रखने की अनुमति देगा।
दूसरी क्रिप्टोकरेंसी में भी बढ़त
वहीं क्रिप्टो बाजार का दूसरा सबसे बड़ा टोकन ईथर पिछले दिन के मुकाबले 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3300 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
वैश्विक क्रिप्टो बाजार की बात करें तो यह 2.13 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है जो कि पिछले 24 घंटे में 0.14 प्रतिशत ज्यादा बढ़ा हुआ है। एक अन्य क्रिप्टोकरेंसी कार्डानो जो हाल ही तेजी से उछाल भरते हुए तीसरे पायदान पर पहुंची थी, इसने मार्केट में अपना प्रभुत्व बरकरार रखा है।












Click it and Unblock the Notifications