Economic Survey 2022 Highlights: वित्त मंत्री ने पेश किया इकोनॉमिक सर्वे , जानिए मुख्य बातें
Economic Survey 2022 Highlights: वित्त मंत्री ने पेश किया इकोनॉमिक सर्वे , जानिए मुख्य बातें
नई दिल्ली, 31 जनवरी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज सदन में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया। इस सर्वे में जहां वर्ष 2023 के लिए देश के जीडीपी ग्रोथ के 8 से 8.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है तो वहीं कृषि सेक्टर का ग्रोथ 3.9 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है। सर्वे के मुताबिक कोरोना महामारी के कारण कृषि सेक्टर बहुत अधिक प्रभावित नहीं हुई है, जिसके कारण ग्रोथ रेट 3.9 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया हैं, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में कृषि सेक्टर 3.6 फीसदी रहा था। वहीं इकोनॉमिक सर्वे में जीडीपी 8- 8.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है।

इकोनॉमिक सर्वें की बड़ी बातें
- इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान कृषि क्षेत्र की ग्रोथ 3.9 फीसदी रहने का अनुमान है। वहीं इंडस्ट्रियल ग्रोथ 11.8 फीसदी रहेगी। जबकि सर्विसेज सेक्टर की ग्रोथ 8.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है।
- सर्वे में कहा गया है कि इस वित्त वर्ष में नवंबर तक आईपीओ के जरिए 89,000 करोड़ रुपए जुटाए गए हैं।
- इस इकोनॉमिक सर्वे में उम्मीद जताई गई है कि महंगाई दर काबू में रहेगी।
- आर्थिक सर्वे में कहा गया कि 20 साल में पहली बार किसी सरकारी कंपनी का निजीकरण हुआ। इस निजीकरण से बीपीसीएल, शिपिंग कॉरपोरेशन, पवन हंस, आईडीबीआई बैंक की बिक्री के लिए रास्ता मजबूत होगा।
- आर्थिक सर्वे में कहा गया है कि आईटी-बीपीओ सेक्टर वित्तीय वर्ष 2020-21 में सालाना आधार पर 2.26 फीसदी की दर से बढ़कर 19.4 हजार करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। इसमें ई-कॉमर्स शामिल नहीं है।
- इकोनॉमिक सर्वे के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर 1.4 लाख करोड़ डॉलर खर्च करने होंगे।
- सर्वे में कहा गया है कि कोरोना महामारी के बीच अर्थव्यवस्था सभी चुनौतियों का सामना करने की तैयार है। कृषि क्षेत्र और औद्योगिक उत्पाद के विकास में सुधार रहा है।
- वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया है कि अर्थव्यवस्था 2022-23 में चुनौतियों का सामना करने के लिए अच्छी तरह से तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications