Earn Big on Bank Account: सेविंग-करेंट अकाउंट में रखे पैसे पर पाएं FD जितना ब्याज, अपनाएं यह तरीका
अब आपको सेविंग और करेंट अकाउंट में रखे पैसों पर एफडी जितना ब्याज मिल सकता है। इसके लिए आपको अपने बैंक से ऑटो स्वीप विकल्प को चुनना होगा। जिसके बाद आपको बैंक में रखे पैसे पर एफडी जितना ब्याज मिलने लगेगा।

Earn Big on Bank Account: बैंक में दो तरह के खाते होते हैं, एक सेविंग बैंक खाता और एक करेंट बैंक खाता। सेविंग बैंक अकाउंट किसी सामान्य बैंक खाता होता है, जिसे कोई भी खुलवा सकता है जबकि करेंट बैंक अकाउंट बिजनेस के लिए होता है। सेविंग बैंक खाते की खास बात यह होती है कि इसमे रखे पैसे पर आपको ब्याज मिलता है
सेविंग बैंक खाते की बात करें तो इसमे जमा पैसों पर बैंक तकरीबन 3 फीसदी तक ब्याज देती हैं। कई लोग ऐसे हैं जो सेविंग बैंक खाते में अपना पैसा रखना सुरक्षित मानते हैं, उन्हें लगता है कि जरूरत पड़ने पर वह इस पैसे का इस्तेमाल कभी भी कर सकते हैं।
ऑटो स्वीप से पाएं अधिक ब्याज
लेकिन यहां समझने वाली बात यह है कि सेविंग बैंक खाते में रखे पैसे पर आपको सबसे कम ब्याज मिलता है। ऐसे में अगर आप सेविंग बैंक खाते में जमा पैसे पर अधिक ब्याज कमाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऑटो स्वीप विकल्प का इस्तेमाल करना चाहिए।
क्या है ऑटो स्वीप
ऑटो स्वीप की बात करें तो अगर आप अपने बैंक से कहते हैं कि वह आपके सेविंग अकाउंट में यह सुविधा दे तो इसके बाद आपको सेविंग बैंक खाते पर एफडी जितना ब्याज मिलने लगता है। यानि आप सेविंग खाते में रखे पैसे पर अधिक ब्याज हासिल कर सकते हैं लेकिन इसके साथ आप सेविंग बैंक खाते की सहूलियत भी हासिल कर सकते हैं। आप पहले की तरह एटीएम, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
करेंट अकाउंट में भी मिलेगा ब्याज
यानि अगर आपने सेविंग बैंक खाते में ऑटो स्वीप का विकल्प चुना है तो जितने दिन आपका पैसा बैंक खाते में रहा उसपर आपको एफडी का रिटर्न मिलेगा। बहुत कम लोगों को पता है कि करेंट अकाउंट में अगर आपने ऑटो स्वीप का विकल्प लिया है तो इसमे भी आपको एफडी जितना ब्याज मिलेगा।
महंगाई दर को ना भूलें
सेविंग बैंक खाते में रखे पैसे पर यूं तो आपको ब्याज मिलता है लेकिन यहां समझने वाली बात यह है कि महंगाई तकरीबन 5-6 फीसदी की दर से बढ़ रही है, लेकिन आपके बैंक खाते में रखे पैसे पर सिर्फ 3 फीसदी का ब्याज मिलता है। ऐसे में हर साल आपको लगभग 3 फीसदी का नुकसान बैंक खाते में रखे पैसे से होता है।
एफडी से नहीं होगी कमाई
ऐसे में आपको बैंक में रखे पैसे को बेहतर तरह से निवेश करना जरूरी है। इसके लिए बाजार में कई तरह के विकल्प मौजूद हैं। हालांकि एफडी करके आप अपने पैसों को कम होने से जरूर बचा सकते हैं लेकिन इसपर मुनाफा कमाने के लिए आपको एसआईपी, शेयर बाजार, म्युचुअल फंड समेत अलग-अलग जगह पर निवेश करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications