8 दिनों में तीसरी बार इंडियन ऑयल ने बंद की जेट एयरवेज की ईंधन सप्लाई
नई दिल्ली। आर्थिक संकट से जूझ रहे जेट एयरवेज की हालत और खराब होती जा रही है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 8 दिनों में तीसरी बार जेट एयरवेज के विमानों के ईंधन की सप्लाई बंद कर दी है। तेल कंपनी ने बकाया न मिलने के बाद एक बार फिर से ईंधन की सप्लाई रोक दी। इससे पहले भी दो बार तेल कंपनियों ने ऐसा किया, लेकिन एयरवेज की ओर से आश्वासन मिलने के बाद तंल कंपनियों ने दोबारा से सप्लाई शुरू कर दी। जेट की तरफ से भुगतान करने का भरोसा मिलने के बाद इंडियन ऑयल ने विमान ईंधन की आपूर्ति शुरू कर दी है।

तेल कंपनी ने हफ्ते शुक्रवार को भी जेट एयरवेज के लिए ईंधन आपूर्ति रोक दी थी। कंपनी की ओर से आश्वसन मिलने के बाद भुगतान नहीं होने के बाद आज एक बार फिर से तेल कंपनी ने सप्लाई रोक दी। हालांकि तेल कंपनी ने बाद में जेट एयरवेज की ईंधन अप्लाई को दोबारा से शुरू कर दिया गया।
आपको बता दें कि SBI की अगुवाई वाला बैंकों का गठजोड़ ऋण पुनर्गठन योजना के तहत जेट एयरवेज के प्रबंधन का नियंत्रण अपने हाथ में ले रहा है। आर्थिक संकट से जूझ रहे जेट एयरलाइन ने 26 विमानों के बेड़े के साथ अपनी उड़ानों की संख्या में भारी कटौती की है। एसबीआई की अगुवाई वाली बैंकों के गठजोड़ ने एयरलाइन में 1,500 करोड़ रुपये का आपात कोष डालने की बात कही है, लेकिन अब तक ये राशि विमान कंपनी को मिल वहीं पाई है।












Click it and Unblock the Notifications