दिवाली 2020 पर LIC के इस प्लान में रोजाना 160 रु करें निवेश, मिलेगा 23 लाख, जानें क्या है एलआईसी मनी बैक प्लान

दिवाली 2020 पर LIC के इस प्लान में रोजाना 160 रु करें निवेश, मिलेगा 23 लाख, जानें क्या है एलआईसी मनी बैक प्लान

नई दिल्ली। अगर आप इस दिवाली( Diwali 2020) पर निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए एक विकल्प एलआईसी( LIC Money Back) प्लान भी है। एलआईसी के मनी बैक प्लान में आप निवेश कर अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। एलआईसी ने मनी बैक प्लान के तौर पर बेहतरीन प्लान पेश किया है, जिसमें आपको कम खर्च कर अच्छा रिटर्न मिल रहा है। एलआईसी में अपने पैसों की गारंटी को लेकर लोग आश्वस्त रहते हैं। आइए आपको LIC न्यू मनी बैक पॉलिसी (LIC New Money Back Policy) के बारे में बताते हैं, जिसे जीवन बीमा निगम में हाल ही में लॉन्च किया है। इस प्लान में लोगों को बेहतरीन रिटर्न का भरोसा दिया जा रहा है। आइए इस प्लान के बारे में हम आपको बताते हैं।

 Diwali Investment offer: Know about LIC Money back Plan, Invest Rs 160 Daily and you will get Rs 23 Lakh

LIC न्यू मनी बैक पॉलिसी

एलआईसी ने एक नया प्लान लॉन्च किया है, जिसमें लोगो को कम और छोटे निवेश के साथ बेहतरीन रिटर्न का विकल्प भी मिलता है। इस प्लान में सबसे खास है कि प्लान लेने के बाद हर 5 साल पर मनी बैक मिलता है। इसके साथ ही मैच्योरिटी के समय बेहतर रिटर्न और टैक्स इंश्योरेंस का भी लाभ मिलता है। जीवन बीमा निगम का यह प्लान एक नॉन लिंक्ड लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है। इसमें बीमा धारक को गारंटीड रिटर्न के साथ-साथ बोनस भी मिलता है।

 Diwali Investment offer: Know about LIC Money back Plan, Invest Rs 160 Daily and you will get Rs 23 Lakh

कैसे करें निवेश

आपके पास इस पॉलिसी में निवेश के लिए दो प्लान उपलब्ध है। आप 20 साल और 25 साल तक के निवेश में से कोई भी एक ऑप्शन चुन सकते हैं। इस प्लान में अगर आप 25 सालों के निवेश का ऑप्शन चुनते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर 23 लाख रुपए तक मिल सकते हैं। आपको 25 साल तक हर दिन 160 रुपए का निवेश कर मैच्योर होने पर 23 लाख रुपए मिलेंगे। वहीं या प्लान पूरी तरह से टैक्स फ्री है।


कौन ले सकता है यह प्लान

इस प्लान को कोई भी व्यक्ति जो 13 साल से 50 साल का है इसमें निवेश कर सकता है। आप जब प्लान ले लेंगे तो प्लान लेने के हर 5वें साल पर, 10वें साल पर, 15वें साल और बीसवें साल पर आपक मनी बैक मिलता रहेगा। यह मनी बैक 15-20 फीसदी होगा। मनी बैक के साथ-साथ मैच्योरिटी पर पॉलिसी लेने वाले निवेशक को बोनस का भी लाभ मिलेगा, वहीं इंश्योरेंस भी मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+