Diwali 2024: शेयर मार्केट 1 घंटे में कैसे चमक उठे, हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत् 2081 का धमाकेदार आगाज
Diwali 2024: भारतीय शेयर बाजार की हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत् 2081 की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही। दीपावली के दिन शाम शेयर मार्केट में उछाल ने इस बात संकेत दिए। एक घंटे के मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र के दौरान निवेशकों के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत देते हुए बेंचमार्क सूचकांक चढ़ गए। दिवाली की शुभ घड़ी के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त दर्ज की गई, यानी पिछले दो दिनों लगातार गिरावट के बाद शेयर मार्केट में अचानक उछाल देखा गया।
दिवाली के मौके पर भारतीय शेयरों के लिए संवत 2081 के हिंदू कैलेंडर वर्ष की एक उज्ज्वल शुरुआत मानी जा रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो दीपावली के दिन शेयर मार्केट के इंडेक्स सेंसेक्स 0.4 प्रतिशत बढ़कर 79,688 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 0.4 प्रतिशत बढ़कर 24,300 अंक पर बंद हुआ, जो दो दिनों की गिरावट से उबर पाया। सभी रीजनक इंडेक्स ग्रीन रंग में खुले और मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान ऊपर की ओर बढ़ते रहे, केवल निफ्टी आईटी 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।

मुहूर्त ट्रेडिंग के टाइम स्लॉट में इक्विटी, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, इक्विटी फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस, और सिक्योरिटीज लेंडिंग और बॉरोइंग (SLB) जैसे कई सेगमेंट में भी ट्रेडिंग होगी। BSE-NSE ने 20 अक्टूबर को अलग-अलग सर्कुलर में यह घोषणा की थी। ऐसे में शुक्रवार शाम 7 बजे मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन खत्म होने के बा द बीएसई सेंसेक्स335.06 अंकों की बढ़त के साथ 79,724.12 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 99 अंक चढ़कर 24,304.35 पर बंद हुआ। निफ्टी पर आईटी को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्सहरे निशान में बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी ऑटो में दिखी।
महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 3.50 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुआ। टाटा मोटर्स का शेयर 1 प्रतिशत चढ़ा। दिवाली के मौके पर शेयर बाजार में 1 नवंबर को 1 घंटे का मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया गया। यह सेशन शाम 6 बजे से शुरू होकर शाम 7 बजे तक चला।
BSE और NSE दोनों ही बढ़त में रहे। प्री ओपनिंग सेशन के दौरान बीएसई सेंसेक्स 1100 अंक तक उछला। निफ्टी की ओपनिंग 24300 के पार हुई। सेशन खत्म होने के बाद बीएसई सेंसेक्स 335.06 अंकों की बढ़त के साथ 79,724.12 पर पहुंच गया।
मुहूर्त ट्रेडिंग खत्म होने पर निवेशकों की दौलत में 3,39,177.63 करोड़ रुपये का इजाफा दर्ज किया गया। 31 अक्टूबर को बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 4,44,71,429.92 करोड़ रुपये था। 1 नवंबर को 1 घंटे का दिवाली स्पेशल सेशन खत्म होने के बाद मार्केट कैप 4,48,10,607.55 करोड़ रुपये रहा।












Click it and Unblock the Notifications