Disney Layoff: दूसरी बार होगी डिज्नी में बड़ी छंटनी, 7000 कर्मचारी होंगे बाहर
Disney Layoff: डिज्नी कंपनी में दूसरी बार बड़ी छंटनी होने जा रही है। कंपनी 7000 कर्मचारियों को बाहर करने जा रही है। इसके जरिए कंपनी 5.5 बिलियन डॉलर की बचत करेगी।

Disney Layoff: एक के बाद एक लगातार बड़ी कंपनियों में छंटनी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वाल्ट डिज्नी अब दूसरी बार कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
कंपनी दूसरे दौर की छंटनी के जरिए 5.5 बिलियन डॉलर की बचत करना चाहती है। रायटर की रिपोर्ट के अनुसार इस बार 7000 कर्मचारियों को को बाहर करने जा रही है, जिसके जरिए 5.5 बिलियन डॉलर की बचत करेगी।
माना जा रहा है कि नई छंटनी डिज्नी इंटरप्राइजेज, ईएसपीएन, डिज्नी पार्क्स में की जा सकती है। बता दें कि पिछली बार कंपनी ने कहा था कि वह वह पार्क और रिजॉर्ट में फ्रंटलाइन वर्कर्स की छंटनी के बारे में नहीं सोच रही है।
कंपनी के आंतरिक पत्र के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कर्मचारियों को बाहर करने के लिए पत्र भेजे जाएंगे। कंपनी के वरिष्ठ टीमों के सदस्य अपने भविष्य को लेकर रणनीति बना रहे हैं, ताकि कंपनी में अपनी स्थिति को बेहतर बनाएं रखें।
कंपनी ने जबसे वीडियो स्ट्रीमिंग की शुरुआत की है, मुश्किल दौर से गुजर रही है। नेटफ्लिक्स से स्पर्धा की वजह से बड़ी कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ा है। नेटफ्लिक्स ने 2022 में बड़ी संख्या में अपने सब्सक्राइबर्स गंवा दिए। जिसकी वजह से अब कंपनी मुनाफे पर खास ध्यान दे रही है।
डिज्नी के अधिकारी का कहना है कि कंपनी ने फरवरी माह में छंटनी की जानकारी दी थी। कंपनी के को चेयरमैन एलन बर्गमैन और डाना वाल्डेन ने बताया कि यह अनिश्चितता का दौर है, आपने इसे समझा इसके लिए शुक्रिया। हमारी पहली प्राथमिकता कंपनी के भविष्य के संगठन को मजबूत करना है।
27 मार्च को कंपनी ने कर्मचारियों को छंटनी की जानकारी देना शुरू कर दी थी। माना जा रहा है कि इस महीने सर्वाधिक छंटनी हो सकती है। माना जा रहा है कि गर्मियों में तीसरे दौर की छंटनी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications