डीजल के दाम घटेंगे, घटेगी मंहगाई
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) विश्व बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार हो रही कमी के चलते डीजल के दाम घटने की संभावना बन रही है। सरकार इस बारे में जल्दी फैसला ले सकती है। यानी डीजल की कारें चलाने वालों से लेकर बड़े वाहन चालकों को राहत मिल सकती है।

घटेंगे सब्जियों के दाम
विश्व बाजार में कच्चे तेल के दाम काफी समय के बाद 100 डॉलर प्रति बैरल से कम हुई है। अगर डीजल के दाम घटते हैं तो माना जा सकता है सब्जियों से लेकर दूसरे खाने के सामान में कमी आ सकती है। दरअसल इनकी आवाजाही ट्रकों से ही होती है। जानकार मानते हैं कि डीजल के दाम घटने से भाजपा को आगामी विधानसभा चुनावों में लाभ हो सकता है।
आने वाले महीनों में महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इनमें भाजपा सत्ता पर काबिज होना चाहती है। कहने की जरूरत नहीं है कि हर चुनाव में मंहगाई को बड़ा मसला होती है। राजधानी के शास्त्री भवन स्थित पेट्रोलियम मंत्रालय के मुख्यालय में तैनात एक अफसर ने कहा कि डीजल के दाम घटाने के के बारे में सरकार जल्दी ही कोई फैसला कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications