Fuel Rates: लगातार तीसरे दिन घटे डीजल के दाम, जानिए क्या है आज पेट्रोल की कीमत?

नई दिल्ली, 20 अगस्त। पिछले 34 दिनों से तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ाए हैं लेकिन लगातार तीसरे दिन आज डीजल के दाम में कटौती हुई है। 18-19 अगस्त के बाद आज भी डीजल के दामों में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। आपको बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में भी कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कच्चे तेल की कीमत अब 4,986 रुपये प्रति बैरल पहुंच गई।

Recommended Video

    Petrol Diesel Price Today: आज लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ डीजल, देखें नई कीमतें | वनइंडिया हिंदी
    पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं

    पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं

    लेकिन मई, जून और जुलाई में जिस तरह से पेट्रोल-डीजल के दाम तूफानी तौर पर बढ़े थे, उसकी वजह से देश के 19 राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम शतक पार चले गए हैं, जिसके कारण आम आदमी त्रस्त है। गौरतलब है कि पिछले तीन महीनों में पेट्रोल 39 बार और डीजल के दाम 36 बाद बढ़ाए गए हैं। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।

    ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

    ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

    • दिल्ली : 101.84 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई : 107.83 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता : 102.08 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई : 102.49 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: 105.25 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: 104.25 रुपये रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद : 105.83 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर : 108.71 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: 98.92 रुपये प्रति लीटर
    • गुरुग्राम : 99.46 रुपये प्रति लीटर
    ये हैं आज के डीजल के दाम

    ये हैं आज के डीजल के दाम

    • दिल्ली : 89.27 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई : 96.84 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता : 92.32 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई: 93.84 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: 94.65 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: 95.01 रुपये रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद : 97.33 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर : 98.39 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: 89.61 रुपये प्रति लीटर
    • गुरुग्राम : 89.89 रुपये प्रति लीटर
    ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम

    ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम

    आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+