अब डेल करेगी कर्मचारियों का VPN ट्रैक, घर से नहीं चलेगा काम, आना पड़ेगा ऑफिस
वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों को ऑफिस लाने के लिए डेल कंपनी की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। कंपनी तमाम कर्मचारियों को ट्रेस कर रही है जो घर से काम कर रहे हैं। इसके लिए कर्मचारियों के वीपीएन की भी ट्रैकिंग की जाएगी।
ऐसे में अब कर्मचारियों को ऑफिस आना अनिवार्य हो गया है। हफ्ते में तीन दिन कर्मचारियों को ऑफिस आना ही होगा, इसके लिए कंपनी ने तैयारी शुरू कर दी है।

कंपनी अब सभी कर्मचारियों पर नजर रखने की तैयारी कर रही है कि वह ऑफिस से काम कर रहे हैं या नहीं। इसके लिए कंपनी ने बैज ट्रैकिंग की शुरुआत की है, जिसे ह्यूमन कैपिटल मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर के जरिए किया जाएगा।
इसके साथ ही कंपनी कलर कोडेड रेटिंग भी कर्मचारियों को देगी, जोकि कर्मचारियों की ऑफिस में उपस्थिति को सुनिश्चित करेगा।
ब्लू फ्लैग रेटिंग की मतलब है कि कर्मचारी लगातार ऑफिस आ रहा है, ग्रीन फ्लैग का मतलब है कि कर्मचारी नियमित ऑन साइट उपलब्ध है। येलो फ्लैग का मतलब है कि कुछ कर्मचारी साइट पर मौजूद हैं। जबकि रेड फ्लैग का मतलब है कि कर्मचारी ऑफिस बहुत नहीं आता है।
इसके साथ ही कंपनी कर्मचारियों का वीपीएन कनेक्शन भी ट्रैक करेगी, जिससे यह पता किया जा सके कि कर्मचारी ऑफिस से काम कर रहे हैं या नहीं। रिपोर्ट के अनुसार कई मैनेजर डेल की नई नीति से खुश नहीं हैं।
उनका मानना है कि इस कदम से कर्मचारियों की ग्रोथ प्रभावित होगी, जिन्होंने घर से काम करने को चुना है। घर से काम कर रहे कर्मचारियों को बाहर का रास्ता भी दिखाने की तैयारी है।
वहीं कंपनी का कहना है कि हमने टीम के सदस्यों के साथ हाइब्रिड वर्क पॉलिसी को साझा किया है। हाइब्रिड कर्मचारियों को डेल टेक्नोलॉजीस के ऑफिस कम से कम 39 दिन तीन महीने में आना होगा।
यानि औसतन एक हफ्ते में तीन दिन ऑफिस आना होगा। मौजूदा वैश्विक टेक्नोलॉजी के दौर में हमारा मानना है कि लचीले दृष्टिकोण के साथ व्यक्तिगत संपर्क के जरिए नए प्रयोग और मूल्यवर्धन किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications