दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले बाजार में जोरदार बढ़त, सेंसेक्स में 328 अंकों का उछाल

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजे घोषित होने से पहले शेयर बाजार में तेजी देखी गई है। मंगलवार को सुबह 9.22 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स में 328.54 अंकों की तेजी आई है। यानी सेंसेक्स 41,308.16 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी में 107.20 अंकों की बढ़त के साथ 12,135.80 पर आ गया है।

delhi election results 2020, delhi assembly elections 2020, delhi, share market, delhi, sensex, nifty, share bazar, दिल्ली चुनाव परिणाम 2020, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020, शेयर बाजार, सेंसेक्स, निफ्टी, शेयर मार्केट

बता दें दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान हुआ था और आज नतीजे आने हैं। जिससे भारतीय शेयर बाजार प्रभावित होगा। शुरुआती कारोबार में भी शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 296.36 अंक यानी 0.72 फीसदी की बढ़त के बाद 41,275.98 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 87.87 अंक यानी 0.73 फीसदी की बढ़त के बाद 12,119.20 के स्तर पर खुला था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार सुबह से मतगणना शुरू हो गई है। मतों की गणना के लिए स्थापित किए गए विभिन्न केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान हुआ था। यहां करीब 21 मतगणनना केंद्र बनाए गए हैं। कुल 62.59 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। हालांकि 2015 में 67.5 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। कुल पांच एग्जिट पोल्स में दिल्ली विधानभा की कुल 70 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 56 से 60 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। भाजपा को 14 और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान है।

बता दें इससे पहले 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 विधानसभा सीट हासिल की थीं। भाजपा ने तीन सीटें हासिल की थीं। जबकि कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं आई थी। लेकिन इस बार जहां आम आदमी पार्टी का कहना है कि वह एक बार फिर जीत हासिल करेगी। वहीं भाजपा भी दावा कर रही है कि इस बार दिल्ली की सत्ता उसे मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+