Retail Inflation Data: महंगाई दर में बड़ी बढ़ोतरी, खुदरा महंगाई दर 4.91 फीसदी से बढ़कर 5.59%
Retail Inflation Data: महंगाई दर में बड़ी बढ़ोतरी, खुदरा महंगाई दर 4.91 फीसदी से बढ़कर 5.59%
नई दिल्ली, 12 जनवरी। महंगाई के मोर्चे पर फिर से बड़ा झटका लगता है। आम लोगों के लिए ये बुरी खबर है। दिसंबर महीने में खुदरा महंगाई दर पिछले महीने के 4.91 फीसदी से बढ़कर 5.59 फीसदी हो गया है। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में जहां खुदरा महंगाई दर 4.91 फीसदी थी तो वहीं दिसंबर में ये बढ़कर 5.59 फीसदी पर जा पहुंची है।
Recommended Video

खाने के तेल, महंगी साग-सब्जियों और महंगे पेट्रोल, डीजल के अलावा बिजली के बढ़ती कीमतों के कारण दिसंबर महीने में खुदरा महंगाई दर में बड़ी बढ़ोतरी देखी जा रही है। केंद्र सरकार ने सांख्यिकी मंत्रालय ने ये आंकड़े जारी किए हैं। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो खाद्य महंगाई दर दिसंबर महीने में 4.05 फीसदी रहा। दिसंबर 2021 में सीपीआई जनरल 5.59 फीसदी रहा तो वहीं सीएफपीआई 4.05 फीसदी रहा। वहीं नवंबर में सीपीआई 4.91 फीसदी तो सीएफपीआई 3.11 फीसदी रहा है।












Click it and Unblock the Notifications