दावोस में सीईओ से बोले मोदी, देखते हैं बजट के बाद भी आप मेरे साथ मुस्कुराएंगे या नहीं

नई दिल्ली। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्विट्जरलैंड के दावोस में हैं। यहां पीएम मोदी नेदुनियाभर की बड़ी कंपनियों के सीईओ के साथ डिनर किया। पीएम मोदी ने इस दौरान भारत में बिजनेस की संभावनाओं को लेकर लंबी बात सीईओ के साथ की। वहीं मोदी ने गंभीर बातों के साथ कुछ हल्के-फुल्के लम्हे भी सीईओ के साथ बिताए। सीईओ के साथ जब मोदी तस्वीर खिंचा रहे थे तो उन्होंने कहा कि आप हंस क्यों नहीं रहे हैं। माहौल हल्का हुआ तो मोदी जी ने इन सभी को इशारा भी कर दिया कि आने वाला बजट कॉर्पोरेट जगत के लिए बहुत बढ़िया शायद ना रहे। पीएम मोदी ने इन सभी को कहा कि अभी तो आप सब मेरे साथ काफी खुश दिख रहे हैं लेकिन देखना ये है कि बजट के बाद आपका मिजाज कैसा रहता है।

मोदी बोले- इंडिया का मतलब बिजनेस

मोदी बोले- इंडिया का मतलब बिजनेस

पीएम मोदी ने दुनिया की टॉप बिजनेस कंपनियों के सीईओ की राउंड टेबल मीटिंग की मेजबानी की। इस मीटिंग में पीएम मोदी ने भारत का मतलब बिजनेस बताया। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि भारत में ग्लोबल बिजनेस के लिए काफी आकर्षक मौके उपलब्ध हैं।पीएम मोदी ने दुनिया को भारत की ग्रोथ की कहानी भी बताई।पीएम मोदी के साथ इस मीटिंग में विजय गोखले, एस जयशंकर और रमेश अभिषेक समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। राउंड टेबल डिनर में 40 ग्लोबल कंपनियों के सीईओ और 20 भारतीय कंपनियों के सीईओ शामिल हुए। इस राउंड टेबल मीटिंग का नाम 'इंडिया मीन्स बिजनेस' रखा गया था।

खास है पीएम मोदी का दावोस में होना

खास है पीएम मोदी का दावोस में होना

पीएम मोदी 1997 के बाद इस प्रतिष्ठित वैश्विक व्यापारिक सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं, इस लिहाज से उनकी ये यात्रा खास है। इससे पहले 1997 में प्रधानमंत्री देवेगौड़ा इस सम्मेलन में शामिल हुए थे। नरसिम्हा राव 1994 में इस सम्मेलन में शामिल होने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। मोदी से पहले देश के पीएम रहे मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी अपने कार्यकाल के दौरान विश्व आर्थिक मंच के सम्मेलन में शामिल नहीं हुए थे।

शाहरुख खान भी दावोस में

शाहरुख खान भी दावोस में

सर्वोच्च उद्योग इकाई सीआईआई के नेतृत्व में सीईओ प्रतिनिधिमंडल में मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, अजीम प्रेमजी, राहुल बजाज, एन चंद्रशेखर, चंदा कोचर, उदय कोटक और अजय सिंह शामिल हैं। बॉलीवुड से अभिनेता शाहरुख खान भी पहुंचे हैं। यहां उन्हें 'क्रिस्टल अवार्ड्स' से सम्मानित किया गया। क्रिस्टल अवार्ड मिलने के बाद शाहरुख ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो बहुत ही उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि उनके काम को यह पहचान मिली वो उससे खुश हैं। शाहरुख ने पत्रकारों से कहा कि वो अब और उत्साह से काम करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+