Cryptocurrency में करते हैं निवेश तो साल 2022 में निवेश से पहले रखें इन बातों का ख्याल
Cryptocurrency में करते हैं निवेश तो रखें इन बातों का ख्याल
नई दिल्ली, 27 दिसंबर। अगर आप क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करते हैं तो आपके लिए ये खबर जरूरी है। साल 2022 में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने से पहले कुछ बातों का ख्याल जरूर रखें। वहीं इन बातों की जानकारी भी होनी जरूरी है कि आने वाले साल में क्रिप्टो बाजार का हाल कैसा रहेगा। इस साल कई क्रिप्टोकरेंसी ने जहां 7000 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया तो वहीं इसके रेग्युलेशन को लेकर सरकार ने भी बड़ा कदम उठाते हुए संसद में क्रिप्टो बिल को टेबल किया, हालांकि मॉनसून सत्र में इस पर खास चर्चा नहीं हो गई। उम्मीद की जा रही है कि अगले बजट सेशन में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर डिटेल गाइडलाइन जारी की जाएगी।

साल 2022 में कैसा रहेगा क्रिप्टो बाजार
साल 2021 क्रिप्टो बाजार में निवेश करने वालों के लिए अच्छा रहा। वहीं ये बात जानना भी जरूरी है कि साल 2022 इन निवेशकों के लिए कैसा होगा। साल 2022 में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने से पहले आपको कुछ बातों पर जरूर ध्यान रखना चाहिए। खासकर ये जितनी रफ्तार के साथ बढ़ता है और उससे ज्यादा तेजी से घटता है। साल 2021 में बिटक्वाइन की कीमत 65000 डॉलर के पार चला गया था, लेकिन जब गिरा तो ये लुढ़ककर 30 हजार के डॉलर तक चला गया था, हालांकि इसमें सुधार जारी है और वर्तमान में इसकी कीमत 51 हजार डॉलर पर पहुंच गई है।
क्रिप्टोकरेंसी में निवेश से पहले रखें इन बातों का ख्याल
- क्रिप्टोकरेंसी के निवेशकों को अपना प्रोर्टपोलियो छोटा रखने की जरूरत है। उतना ही निवेश करें, जितना गंवा सकने की क्षमता हो।
- क्रिप्टोकरेंसी के क्रैश होने पर घबराए नहीं, ऐसा देखा गया है कि ब्लूचिप करेंसी 70-80 फीसदी तक क्रैश होकर धीरे-धीरे मजबूत होती है।
- क्रिप्टोकरेंसी रेग्युलेटेड नहीं है, ऐसे में निवेश से पहले उसके बारे में पूरी छानबीन कर लें।
- कोशिश करें कि पॉप्युलर ऐप की मदद से ही क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करें।
- चूंकि क्रिप्टोकरेंसी में निवेश ऑनलाइन होता है ऐसे में अपने क्रिप्टो वॉलेट को साइबर अटैक से बचाकर रखें।
- क्रिप्टोकरेंसी पर किसी भी सलाह पर आंख मूंदकर विश्वास न करें।
- निवेश के लिए हजारों क्रिप्टोकरेंसी उपलब्ध है, लेकिन आप ब्लूचिप करेंसी का चुनाव कर उसमें निवेश करें। आपको बता दें कि ब्लूचिप करेंसी भले ही महंगी है, लेकिन ज्यादा क्रेडिबल है ।












Click it and Unblock the Notifications