अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, जल्द बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार 18वें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के चलते घरेलू बाजार में तेल की कीमतों में जल्द बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
नई दिल्ली, 3 मई। देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार 18वें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के चलते घरेलू बाजार में तेल की कीमतों में जल्द बदलाव की संभावना जताई जा रही है। अंतिम बार 15 अप्रैल को पेट्रोल के दामों में 16 पैसे जबकि डीजल के दामों में 14 पैसे की गिरावट दर्ज की गई थी। इससे पहले लगातार 6 महीने तक लगातार तेल के दामों में हुई वृद्धि के बाद 15 अप्रैल को चौथी बार तेल के दामों में मामूली गिरावट हुई थी।

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम
आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 90.40 रुपये जबकि डीजल 80.73 रुपए प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है। पिछले एक साल में पेट्रोल के दामों में 21.58 रुपए की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है जबकि डीजल के दाम पिछले 1 वर्ष में 19.18 रुपए प्रति लीटर बढ़े हैं।
यह भी पढ़ें: Study: वायु प्रदूषण से भारतीय व्यापार को हर साल हो रहा है 7 लाख करोड़ का नुकसान, GDP का लगभग 3% बर्बाद
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 96.83 जबकि डीजल 87.81 रुपए प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है। चेन्नई की बात करें तो वहां पेट्रोल 92.43 रुपए जबकि डीजल 85.75 रुपए प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 90.62 रुपए जबकि डीजल 83.61 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में दैनिक आधार पर बदलाव किया जाता है। पिछले महीने जहां देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी देखने को मिली वहीं, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 66 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications