Pulwama हमले में शहीद जवानों के परिवार को मिलेगा नया घर, SBI ने किए ये बड़े ऐलान

शहीदों के परिवार को मिलेगा नया घर, SBI ने किए ये बड़े ऐलान

नई दिल्ली। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में देश ने 40 वीर जवानों को खो दिया। इस आतंकी हमले में 40 CRPF जवान शहीद हो गए। इस हमले के बाद देश में गुस्सा है। लोग दुखी है और दुख की इस घड़ी में शहीद जवानों के साथ खड़े हैं। इस हमले में शहीद हुए लोगों के परिजनों की मदद के लिए सरकार के लेकर सेलिब्रिटी, आम से लेकर खास लोग सब शहीदों के परिवार के लिए आगे आ रहे हैं।

 शहीदों के परिजनों को नया घर

शहीदों के परिजनों को नया घर

रियल एस्टेट कंपनियों के संगठन क्रेडाई (CREDAI) ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को 2 BHK फ्लैट देने का ऐलान किया है। क्रेडाई ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिवार वालों को नया मकान देने का ऐलान किया है। क्रेडाई ने कहा है कि जवानों को उनके गांव या जहां उनका परिवार स्थायी हो वहां मकान दिया जाएगा।

 शहीदों के परिवार की मदद के लिए आगे आई ये संस्था

शहीदों के परिवार की मदद के लिए आगे आई ये संस्था

क्रेडाई संस्था शहीदों के परिजन की मदद के लिए आगे आई है। संस्था ने शहीदों के परिजनों को उनके ही राज्य में स्थाई रूप से एक घर देने की पेशकश की है। क्रेडाई के अध्यक्ष जे शाह ने कहा कि शहीदों के परिजनों को अपने राज्य या शहर में दो कमरों का एक घर देने का प्रस्ताव किया गया है। आपको बता दें कि क्रेडाई, भारत में निजी रीयल एस्टेट डेवलपर्स का प्रमुख संगठन है। इसमें देश के 23 राज्यों के 12,000 से ज्यादा रियल स्टेट कंपनियां शामिल हैं।

 SBI ने बढ़ाया मदद का हाथ

SBI ने बढ़ाया मदद का हाथ

शहीदों के परिवार की मदद के लिए देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक सेक्टर की बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) भी आगे आई है। एसबीआई ने पुलावामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ सैनिकों के लिए विशेष पहल की घोषणा की और सभी सीआरपीएफ जवानों की बीमा की रकम जारी करने में तेजी लाने के लिए कदम बढ़ाया है। इतना ही नहीं हमले में शहीद 23 सैनिकों ने बैंक से लोन लिया था, जिसे बैंक ने तत्काल प्रभाव से सभी बकाया ऋणों को माफ करने का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं बैंक ने अपने सभी कर्मचारियों को स्वेच्छा से गृह मंत्रालय की वेबसाइट Bharat Ke Veer और ऐप के जरिए पैसे भेज ने की आपील की है। ताकि ये मदद शहीदों के परिजनों तक पहुंच सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+