Lockdown से रोजाना 4.64 अरब डॉलर का नुकसान, 23.4% बढ़ेगी बेरोजगारी
Lockdown से रोजाना 4.64 अरब डॉलर का नुकसान, GDP को लगेगा 98 अरब डॉलर का झटका
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन के आदेश दिए गए हैं। लॉकडाउन की वजह से देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है। रेटिंग एजेंसी एक्यूट रेटिंग्स एंड रिसर्च के मुताबिक लॉकडाउन की वजह से भारत को रोजाना 4.64 अरब डॉलर का नुकसान हो रहा है। 21 दिन के इस लॉकडाउन का असर जीटीसी पर पड़ना भी तय है। रेटिंग एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक लॉकडाउन के पूरे 21 दिनों के दौरान जीडीपी को 98 अरब डॉलर का नुकसान होगा।

लॉकडाउन से रोजाना 4.64 अरब डॉलर का नुकसान
आपको बता दें कि कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में 3.9 अरब लोग अपने घरों में ही रहने के लिए मजबूर हैं। दफ्तर,बाजार, स्कूल, जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी सर्विसेस बंद हैं। ऐसे में लॉकडाउन की वजह से भारत की अर्थव्यवस्था पर रोजाना करीब 4.64 अरब डॉलर का नुकसान हो रहा है।

देश में बढ़ सकती है बेरोगजारी
लॉकडाउन की वजह से रोजगार में नुकसान होने वाला है। देश में बोरोगजारी की दर 23.4% बढ़ सकती है। लाइव मिंट की खबर के मुताबिक लॉकडाउन की वजह से देश में देश में शहरों में बेरोगजारी की दर ज्यादा होगी। इस तरह के लॉकडाउन परिदृश्य में सबसे गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्र ट्रांसपोर्ट, टूरिज्म, रियल एस्टेट, सर्विसेज, प्रोडक्शन सेक्टर्स को सबसे ज्यादा नुकसान के अनुमान लगाए जा रहे हैं। रेलवे, एयरलाइंस, बसें सब बंद है। लॉकडाउन की वजह से दवा, गैस, बिजली और मेडिकल उपकरणों को छोड़कर पहली तिमाही में अन्य उद्योगों पर नकारात्मक असर पड़ने वाला है।

लॉकडाउन की वजह से राज्यों को भारी वित्तीय नुकसान
एजेंसी के अपनी रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में आर्थिक वृद्धि दर दो से तीन फीसदी ही रहेगी। जहां लॉकडाउन की वजह से कोरोना के संक्रमण को रोकने में मदद मिल रही है तो वहीं अर्थव्यवस्था पर विपरीत असर पड़ रहा है। इसके अलावा लॉकडाउन की वजह से राज्यों को भारी वित्तीय नुकसान हो रहा है। इस लॉकडाउन की वजह से सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं और राहत पैकेज शुरू किए गए हैं, जिसका बोझ भी सरकार के ऊपर पड़ रहा है। ऐसे में सरकार इस बोझ को और कितने दिनों तक झेल पाएगी यह देखना होगा। सरकार कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाती है या नहीं इसे लेकर अभी विचार-विमर्श किया जा रहा है।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक












Click it and Unblock the Notifications