अशनीर ग्रोवर, माधुरी जैन को देनी होगी 80 करोड़ रुपए की सिक्योरिटी, जानिए पूरा मामला

भारत पे के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर को दिल्ली हाई कोर्ट ने अमेरिका की यात्रा करने के लिए 80 करोड़ रुपए की सिक्योरिटी जमा करने का निर्देश दिया है।

कोर्ट ने कहा कि इस सिक्योरिटी को संपत्ति के माध्यम से की जाना चाहिए। अशनीर ग्रोवर के पास यूएई का गोल्डन वीजा है, उन्हें इसे जमा करने के लिए कहा गया है ताकि वह यूएई का दौरा ना कर सकें।

ashnir grover

अशनीर और उनकी पत्नी अपने बच्चों के समर स्कूल के लिए अलग-अलग अमेरिका जाने की कोर्ट ने अनुमति दी है। कोर्ट ने इकोनॉमिक ऑफेंस विंग को इसके लिए शर्तें तैयार करने के लिए कहा था।

अमेरिका की यात्रा के दौरान अशनीर और उनकी पत्नी को अमेरिका में कहां रुक रहे हैं, उस होटल का नाम, ट्रैवल, फोन नंबर आदि की जानकारी कोर्ट और जांज एजेंसी को देनी होगी।

इसके साथ ही कोर्ट ने निर्देश दिया है कि भार पे के शेयर जो उनके पास हैं उसके लिए किसी थर्ड पार्टी को अधिकार नहीं दें। अशनीर ग्रोवर 26 मई को अमेरिका जाएंगे, और 14 जून को वापस लौटेंगे, जबकि उनकी पत्नी 15 जून को अमेरिका जाएंगी और 1 जुलाई को वापस आएंगी।

इससे पहले EOW ने दोनों की अमेरिका यात्रा पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि उनकी विदेश में संपत्ति है और ये भाग सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि दोनों पर फिनटेक कंपनी के साथ 81 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है।

बता दें कि अशनीर ग्रोवर लोकप्रिय टीवी शो शार्क टैंक पर नजर आ चुके हैं। वह इस शो के पहले सीजन में बतौर जज नजर आए थे। जिस बेबाक अंदाज में वो बोलते थे, उसकी वजह से उन्हें शो में काफी लोकप्रियता मिली थी। हालांकि बाद में बाकी के सीजन में वो नजर नहीं आएं। अशनीर ने कहा था कि पहले सीजन को सफलता उनकी वजह से मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+