कोरोना संकट का असर, जून तिमाही में एडवांस टैक्स कलेक्शन में 31 फीसदी की कमी

कोरोना संकट का असर, जून तिमाही में एडवांस टैक्स कलेक्शन में 31 फीसदी की कमी

नई दिल्ली। कोरोना संकट के कारण अर्थव्यवस्था में भूचाल आया हुआ है। देश की इकोनॉमी हिली हुई है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एडवांस टैक्स के कुल कलेक्शन में 31 फीसदी की कमी आई है। इनकम टैक्स की रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में एडवांस टैक्स का कुल कलेक्शन घटकर 1,37,825 करोड़ रुपये पर रह गया।

Recommended Video

    Covid-19 News : कोरोना संकट का असर, जून तिमाही में advance tax collection में कमी | वनइंडिया हिंदी
     Corona Crisis Fallout: Advance tax collection in June quarter dips 31 per cent

    इनकम टैक्स के डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि कोरोना और लॉकडाउन के कारण एडवांस टैक्स कलेक्शन पर बड़ा नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही यानी जून तिमाही में ग्रॉस एडवांस टैक्स कलेक्शन में 31% की गिरावट आई है। जबकि एडवांस कॉरपोरेट टैक्स में 79% की कमी आई है।

    रिपोर्ट के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 1,37,825 करोड़ रुपए रहा है। जबकि पिछले साल जून में यह 1,99,755 करोड़ रुपए रहा था। देश में कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन के कारण करीब 80 फीसदी आर्थिक गतिविधियां ठप रही हैं, जिसका असर टैक्स कलेक्शन पर पड़ा है।

    आपको बता दें कि एडवांस टैक्स भी एक तरह का इनकम टैक्स होता है। अगर आप पर टैक्स की देनदारी 10000 से अधिक है तो आपको एडवांस टैक्स जमा करना होता है। एडवांस टैक्स में आपको टीडीएस काटकर जमा करना होता है। इसकी अंतिम तारीख 15 जून 2020 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+