LPG Cylinder Rates: रसोई गैस सिलेंडर हुआ 50 रुपये महंगा, जानिए दिल्ली, मुंबई सहित इन शहरों में कितनी है कीमत

नई दिल्ली। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने कहा है कि देशभर में गैर-सब्सिडी वाले पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा किया जाएगा। ऐसा पांच महीने में पहली बार हो रहा है, जब गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत राज्य द्वारा संचालित तेल कंपनियां निर्धारित करती हैं और मासिक आधार पर इसमें संशोधन किया जाता है। आखिरी बार जुलाई में कीमतों को बदला गया था।

LPG Cylinder Rates, Cooking gas price raised by rs 50, LPG cylinder price raised by rs 50, lpg cylinders, non-subsidised LPG, cyclinder, LPG, cooking gas, delhi, mumbai, kolkata, सिलेंडर, एलपीजी, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता

अब कीमत बढ़ने के बाद 14.2 किलोग्राम का गैर-सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में दिसंबर महीने में 644 रुपये का पड़ेगा। कोलकाता में इसकी कीमत 670.50 रुपये होगी। मुंबई में सिंलेंडर को 644 रुपये में खरीदा जा सकता है। चेन्नई में सिलेंडर को 660 रुपये में खरीदा जा सकता है। आपको बता दें भारत में परिवारों को सब्सिडी दरों पर प्रति वर्ष अधिकतम 12 एलपीजी सिलेंडर खरीदने की ही अनुमति है। खरीदते समय सिलेंडर को पूरे दाम में खरीदा जाता है और बाद में सरकार द्वारा बैंक अकाउंट में सब्सिडी के पैसे आ जाते हैं। हालांकि ऐसा भी कहा जा रहा है कि बहुत से ग्राहकों को मई के बाद से सब्सिडी नहीं मिली है।

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत कैसे तय होती है-

एलपीजी सिलेंडर की कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क दर और विदेशी मुद्रा के एक्सचेंज रेट के अनुसार तय की जाती है। यही कारण है कि सिलेंडर की कीमतों में हर महीने बदलाव किया जाता है। ऐसे में जब भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव में बढ़ोतरी होती है, तो सरकार भी अधिक सब्सिडी देती है। वहीं जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव गिरता है, तो सरकार भी सब्सिडी में कटौती कर देती है। वहीं सिलेंडर पर जीएसटी की गणना ईंधर के बाजार मूल्य से तय होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+