कोरोना संकट के बीच अच्छी खबर, नवंबर में खुदरा महंगाई दर घटकर 6.93 फीसद पर आई
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच एक अच्छी खबर आ रही है। नवंबर महीने में खुदरा महंगाई में गिरावट दर्ज की गई है। खुदरा महंगाई नवंबर, 2020 में 6.93 फीसद दर्ज की गई है। इससे पहले अक्टूबर, 2020 में यह 7.61 फीसद पर रही थी। लॉकडाउन के दौरान कुछ महीने खुदरा महंगाई दर के आंकड़े जारी नहीं किए गए थे।

जून से इसके आंकड़े जारी होना शुरू हुए। जून में महंगाई दर करीब 6.09 फीसदी थी, लेकिन इसके बाद आंकड़ों में थोड़ा तेजी देखी गई। यानी खाने-पीने की चीजें महंगीं हुईं। लेकिन नवंबर के आंकड़ों में दिखी मामूली गिरावट के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि आगे भी महंगाई दर में गिरावट आएगी।












Click it and Unblock the Notifications