राहत: नवंबर, 2021 में आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक 3.1 फीसदी बढ़ा
नवंबर में आठ कोर उद्योगों का संयुक्त सूचकांक 3.1 फीसदी बढ़ा
नई दिल्ली, 31 दिसंबर: देश के आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक नवंबर के महीने में बढ़ा है। नवंबर, 2021 में ये 131.7 पर रहा है, जो कि नवंबर, 2020 के संयुक्त सूचकांक के मुकाबले में 3.1 फीसदी (प्रोविजनल) ज्यादा है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को आंकड़े जारी करते हुए ये जानकारी दी है।

कोरोना महामारी के चलते बीते साल देश की आर्थिक स्थिति काफी चरमरा गई थी। हालांकि इस साल इसमें सुधार दिख रहा है। ऐसे में देश के आठ कोर इंडस्ट्रीज में भी बढोतरी दिखी है। नवंबर से पहले अक्टूबर में भी देश के आठ कोर सेक्टर की ग्रोथ अक्टूबर में 7.5 फीसदी रही थी। कॉमर्स एवं इंडस्ट्री मिनिस्ट्री के मुताबिक, आठ कोर सेक्टर का इंडेक्स अक्टूबर, 2021 में 136.2 रहा जो कि अक्टूबर, 2020 के मुकाबले 7.5 फीसदी ज्यादा था।
कौन से हैं आठ बुनियादी उद्योग
कोयला, कच्चा तेल, उर्वरक, स्टील, पेट्रो रिफाइनिंग, बिजली और नेचुरल गैस उद्योगों को अर्थव्यवस्था के बुनियादी उद्योग माना जाता है। इन उद्योगों को किसी अर्थव्यवस्था की बुनियाद माना जाता है। यही आठ क्षेत्र होते है, जो कोर सेक्टर कहे जाते हैं। इनकी विकास दर में कमी या बढोतरी यही देश की अर्थव्यवस्था की दिशा तय करती है।
ये भी पढ़ें- भाजपा से वरुण गांधी की विदाई तय? योगी के मंच पर ना जाने का संदेश साफ












Click it and Unblock the Notifications