फोर्टिस के सह-संस्थापक शिविंदर सिंह ने अपने बड़े भाई के खिलाफ ठोका मुकदमा
नई दिल्ली। फोर्टिस हेल्थकेयर के को-फाउंडर और रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर अरबपति शिविंदर सिंह ने अपने बड़े भाई मलविंदर मोहन सिंह और और रेलिगेयर के पूर्व प्रमुख सुनील गोधवानी के खिलाफ नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यून में एक केस फाइल किया है। यह केस आरएचसी होल्डिंग, रेलिगेयर और फोर्टिस में उत्पीड़न और कुप्रबंधन को लेकर दायर किया गया है। हालांकि अभी तक इस पूरे प्रकरण में मलविंदर मोहन सिंह की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

शिविंदर सिंह ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि वह अपने भाई से अलग होकर अपना अलग रास्ता पकड़ने जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मलविंदर और गोधवानी ने लगातार उनकी कंपनियों और शेयरधारकों के हितों को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से यह कार्रवाई करना चाहते थे लेकिन इस उम्मीद में रुके हुए थे कि सद्बुद्धि आएगी और पारिवारिक विवाद का एक नया अध्याय नहीं लिखना पड़ेगा।
2017-18 की वार्षिक रिपोर्ट में कंपनी ने कहा, जांच रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों को ध्यान रखते हुए बोर्ड बाहरी एजेंसी की नियुक्ति करेगा। प्रक्रियाओं को मजबूत करने और गवर्नेस फ्रेमवर्क को सुदृढ़ करने के लिए यह एजेंसी आंतरिक नियंत्रण व्यवस्था और अनुपालन पर नजर रखेगी।
आपको बताते चलें कि, सिंह भाइयों ने इस साल फरवरी में फोर्टिस हेल्थकेयर के बोर्ड से निदेशकों के रूप में इस्तीफा दे दिया था। उनके यह इस्तीफे दाइची-रैनबैक्सी विवाद के बाद आए थे। जिसमें दिल्ली हाईकोर्ट ने दोनों भाई को 3500 करोड़ रुपए दाइटी को देने के आदेश दिए थे।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications