सीएम योगी बोले- 5 सालों में UP बन जाएगा 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य, ये भी बताया कैसे?

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा अब उत्तर प्रदेश का समय है, यूपी अपनी क्षमताओं का उपयोग करते हुए देश के बहुआयामी विकास में सबसे मजबूत स्‍तंभ के रूप में स्‍थापित होगा। उन्‍होंने कहा वर्ष 2027 तक उत्‍तर प्रदेश 1 ट्रिलियन की अर्थव्‍यवस्‍था वाला राज्‍य बन जाएगा।

'यूपी फॉर यूपी, यूपी फॉर इंडिया, यूपी फॉर ग्लोबल'

सीएम योगी ने यूपी को अगले पांच सालों में 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 'यूपी फॉर यूपी, यूपी फॉर इंडिया, यूपी फॉर ग्लोबल' की परिकल्‍पना की है।

सीएम ने प्रदेश की इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने के लिए पांच साल की समयसीमा निर्धारित की है।

up-economy

अधिकारियों को को लक्ष्‍य को पूरा करने में जुट जानें का दिया निर्देश

सीमए योगी आदित्‍यनाथ ने कहा उत्‍तर प्रदेश की क्षमता के अनुसासर सेक्टरवार शार्ट टर्म और लॉग टर्म स्‍ट्रेटजी तय करना है। वहीं शुक्रवार को इसके संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उन्‍हें इस लक्ष्‍य को पूरा करने में तुरंत से जुट जाने का निर्देश दिया।

लक्ष्‍य को पूरा करने के लिए इन क्षेत्रों पर किया जाएगा फोकस

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने अधिकारियों से कहा उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना हमारा मिशन है। इसके लिए अधिकारियों को मुख्य क्षेत्र जिसमें विनिर्माण, आईटी और आईटीईएस, धार्मिक पर्यटन और कृषि है उस पर फोकस करना चाहिए। उन्‍होंने कहा लक्ष्‍य की प्राप्ति के लिए हमें अपने सिस्टम में पारदर्शिता लाने के लिए अधिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करना होगा।

हरित ऊर्जा का हब कैसे बनाया जाए?

इसके अलावा सीएम योगी ने कहा हमें ऊर्जा, स्वास्थ्य, शहरी विकास, शिक्षा, खाद्य प्रसंस्करण और एमएसएमई जैसे क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है तभी ये लक्ष्‍य पूरा होगा। सीएम ने अधिकारियों से राज्य को हरित ऊर्जा का हब कैसे बनाया जाए इस पर भी बात की।

सीएम योगी ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

इसके साथ ही योगी आदित्‍यनाथ ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की पेंडेंसी कतई को किसी भी सूरत में बर्दास्‍त नहीं किया जाएगा। उन्‍होंने कहा एमएसएमई की 96 लाख इकाइयों का आधार है। राज्य को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए बड़े पैमाने पर योजना बनाने की जरूरत है।

लखनऊ बनेगा देश का पहला AI शहर

वहीं सीएम को बैठक में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि उत्‍तर प्रदेश के प्रमुख महानगरों को विभिन्न सेक्टरों के हब के रूप में डेवलेप करने की प्‍लानिंग है। इसके अलावा यूपी की राजधानी लखनऊ को देश का पहला AI शहर बनाने की तैयारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+