Gold Rate on Dhanteras 2021: जानें धनतेरस पर आपके शहर में सोने-चांदी का रेट
Gold Rate on Dhanteras 2021: जानें धनतेरस पर आपके शहर में सोने-चांदी का रेट
नई दिल्ली, Gold Rate on Dhanteras 2021. धनतेरस के मौके पर सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। लोग आज के दिन कुछ न कुछ सोने या चांदी का जरूर खरीदते हैं। धनतेरस के मौके पर जहां लोग बढ़चढ़ कर सोने की खरीदारी करते हैं तो वहीं इस बार सोने की कीमत में आई गिरावट ने भी लोगों को उत्साहित कर दिया है। बजार सजा है, ज्वैलर्स अलग-लग तरह के ऑफर दे रहे हैं। अगर आप भी सोने-चांदी की खरीदारी करने जा रह हैं तो बाजार निकलने से पहले अपने शहर में सोने की कीमत जरूर जान लें।

सोना हुआ सस्ता
धनतेरस से पहले सोने -चांदी की खरीदारी बढ़ जाती है। धनतेरस पर सोने की खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है।पिछले साल धनतेरस के दिन सोने की कीमत की तुलना करें तो इस साल सोना 4000 रुपए तक सस्ता बिक रहा है। साल 2020 में धनतेरस के दिन सोने की कीमत पर सोने की कीमत 51000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं इस साल सोन की कीमत 47835 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी आपके पास मौका है सस्ता सोना खरीदने का।

आपके शहर में सोने की कीमत
- सोने की कीमत पर नजर डालें तो राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 51100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
- मुंबई में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 47740 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
- कोलकाता में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 49850 रुप प्रति 10 ग्राम है।
- चेन्नई में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 49180 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
- हैदराबाद में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 48870 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
- पटना में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 49300 रुप प्रति 10 ग्राम है।
- लखनऊ में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 48400 रुप प्रति 10 ग्राम है।
- सूरत में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 49300 रुप प्रति 10 ग्राम है।

मिसड कॉल से पता करें सोने-चांदी का रेट
आप आसानी से मिस्ड कॉल के जरिए अपन शहर में सोने -चांदी का रेट पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है। आपके फोन नंबर पर आपके शहर में आज क सोने-चांदी का रेट मैसेज के जरिए भेज दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications