Bank Holidays 2024 List: तुरंत निपटा लें काम, इन राज्यों में छठ पूजा के चलते बैंक रहेंगे 4 दिन बंद
Bank Holidays ON Chhath Puja 2024: चार दिवसीय छठ पूजा का प्रारंभ आज से हो गया है और इसका समापन 8 नवंबर को होगा। लोकआस्था के इस पर्व के चलते कई राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा इसलिए अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे फटाफट निपटा लीजिए क्योंकि हो सकता है छुट्टी के चलते आपका काम अटक जाए।
आपको बता दें कि 9 और 10 नवंबर को शनिवार और रविवार है, जिसपर आम तौर पर बैंक बंद रहते हैं ऐसे में इस हफ्ते बैकों में लंबी छुट्टी होने वाली है। यहां हम आपके लिए लाए हैं उन जगहों की लिस्ट जहां पर छठ पूजा पर बैंक बंद रहेंगे।

चार दिवसीय बैंक अवकाश कार्यक्रम
- 7 नवंबर (गुरुवार)- बिहार, दिल्ली, झारखंड और पश्चिम बंगाल।
- 8 नवंबर (शुक्रवार)- बिहार, झारखंड और मेघालय।
- 9 नवंबर (शनिवार)- दूसरा शनिवार
- 10 नवंबर (रविवार): देशभर में बंद।
छठ पूजा के अलावा, 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
कनकदास जयंती
कर्नाटक में 18 नवंबर को कनकदास जयंती मनाई जाएगी, जिस दिन बैंक बंद रहेंगे। मेघालय में 23 नवंबर कोकुट स्नेम मनाया जाएगा। आपको बता दें कि बैंक के बंद रहने को दौरान भी डिजिटल बैंकिंग विकल्प और एटीम चालू रहेगा।
भगवान सूर्य और बहन छठी मईया की पूजा
गौरतलब है कि आस्था के मानक छठ पूजा में भगवान सूर्य और उनकी बहन छठी मईया की पूजा होती है। ये त्योहार विशेष रूप से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। छठ पूजा चार दिन तक चलने वाला एक कठिन उपवास है, जिसमें व्रती अपनी आस्था और श्रद्धा से सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित करते हैं।
सूर्य देवता को जीवन और ऊर्जा का स्रोत माना जाता है
आपको बता दें कि सूर्य देवता को जीवन और ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। हमारे शरीर को सूर्य से ऊर्जा और शक्ति मिलती है, और इसी कारण छठ पूजा में सूर्य की उपासना का विशेष महत्व है। इसे करने से स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं और मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। जो कोई भी सच्चे मन से छठ पूजा करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है।












Click it and Unblock the Notifications