Chennai Gold Silver Rate Today: घटे या बढ़े, चुनाव के दिन चेन्नई में क्या है सोना-चांदी का भाव?
Chennai Gold Silver Rate Today : आज तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक साथ मतदान हो रहा है, वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है और शाम 6 बजे तक चलेगी। इसी बीच सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमत में उठा-पटक जारी है। गुरुवार सुबह बाजार खुलते ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव गिर गया है, इसमें 771 रुपये की कमी कल के मुकाबले देखी जा रही है, जिसके बाद इसका रेट 1,51,886 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। ऐसे में आइए आज जानते हैं कि चेन्नई में सोना-चांदी का भाव कहां पहुंचा है?

Gold Rate Today in Hindi: IBJA के मुताबिक
- सोना 24 कैरेट: 152116 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट: 139338 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट: 114087 रुपये प्रति 10 ग्राम
Chennai Gold Rate Today : चेन्नई में क्या है सोने का रेट?
- चेन्नई में सोना 24 कैरेट: ₹155460 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चेन्नई में सोना 22 कैरेट: ₹142500 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चेन्नई में सोना 18 कैरेट: ₹118040 रुपये प्रति 10 ग्राम
(लोकल ज्वैलर्स के दामों में थोड़ा अंतर संभव है)
Chennai Silver Rate Today: चेन्नई में क्या है चांदी का रेट?
गुरुवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की तरह चांदी ने भी गिरावट है, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का भाव लुढ़क कर 2,43,554 रुपये प्रति किलो हो गया, इसमें 4810 रुपये की गिरावट देखी ज रही है तो वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी 2,65,000 रुपये प्रति किलो पर है। आइए जानते हैं कि चेन्नई में क्या है चांदी का भाव?
- चेन्नई में चांदी की प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,750
- चेन्नई में चांदी की प्रति 100 ग्राम कीमत: ₹27,500
- चेन्नई में चांदी की प्रति किलोग्राम कीमत: ₹2,75,000
(शहर, ज्वेलर और GST/मेकिंग चार्ज के कारण रेट थोड़ा अलग हो सकता है)
Chennai Gold Silver Price Today: क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?
मार्केट एक्सपर्ट दिबाकर रेड्डी ने ANI से बात करते हुए कहा कि 'अभी का बाजार न्यूज-ड्रिवन और अस्थिर है , रोज उतार-चढ़ाव दिखेंगे इसलिए सभी को निराश होने की जरूरत नहीं है। शॉर्ट टर्म में गिरावट-तेजी चलती रहेगी लेकिन लंबी अवधि में सोना-चांदी अभी भी मजबूत निवेश हैं इसलिए मार्केट पर नजर बनाए रखें और सोचसमझकर फैसले लें।'
डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ अलग-अलग एनालिस्ट या एंटिटी के हैं, वनइंडिया हिंदी किसी भी तरह के कोई निवेश सलाह नहीं देता है देता हैं और ना ही सिक्योरिटीज़ की खरीद या बिक्री के लिए कहता है। सारी जानकारी सिर्फ़ जानकारी देने और एजुकेशनल मकसद के लिए दी गई है और कोई भी निवेश का फ़ैसला लेने से पहले लाइसेंस वाले फ़ाइनेंशियल एडवाइज़र से इसे अलग से वेरिफ़ाई कर लेना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications