IL&FS का कंट्रोल अब केंद्र के हाथ में, उदय कोटक को मिली नए बोर्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी
नई दिल्ली। कैश की किल्लत से जूझ रही इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (IL&FS) के मैनेजमेंट को केंद्र सरकार ने भंग कर दिया है। सरकार ने IL&FS के मौजूदा बोर्ड को भंग कर नए बोर्ड के गठन की पेशकश की है। इसके लिए 10 सदस्यीय नए बोर्ड के गठन का प्रस्ताव दिया गया है, जिसके बोर्ड अध्यक्ष उदय कोटक होंगे।

सोमवार को IL&FS क मौजूदा मैनेंजमेंट को भंग कर दिया गया। अब केंद्र का इसपर अधिकार है । केंद्र सरकार ने उदय कोटक को नए बोर्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
क्या है IL&FS
आपको बता दें कि IL&FS एक पब्लिक सेक्टर कंपनी है, जिसकी 40 सहायक कंपनियां हैं। यह एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है, जो बैंकों से लोन लेती है और दूसरी कंपनियां इस कंपनी में अपना निवेश करती है। कंपनी को कई रेटिंग एजेंसियों ने अति सुरक्षित रैंक दी हुई है, जिसकी वजह से लोग इसके शेयर्स खरीदते हैं, लेकिन पिछले कुछ वक्त से कंपनी की हालत खस्ता हो गई है। कंपनी अपना लोन तक नहीं चुका पा रही है।












Click it and Unblock the Notifications