VIDEO: 'लोन ले लो लोन', बैंक ने प्रसार के लिए अपनाया देसी जुगाड़, लोगों की छूट पड़ी हंसी
Central Bank of India के प्रचार का एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा। कुछ लोगों को ये अंदाज काफी पंसद आया, जबकि कुछ इसका मजाक उड़ा रहे।

सोशल मीडिया चलाते वक्त आपने बैंक से जुड़े बहुत से विज्ञापन देखे होंगे, लेकिन अब एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा। जिसमें बैंक ने प्रचार के लिए एकदम देसी जुगाड़ अपनाया है। जिस पर लोग खूब मजे ले रहे।
वायरल वीडियो कहां का है, ये पता नहीं चल पाया, लेकिन इसकी खूब चर्चा हो रही है। इसमें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा चलाई जा रही खास स्कीम का प्रचार किया जा रहा। साथ ही लोगों को एफडी और लोन की ब्याज दरों के बारे में बताया गया।
प्रचार के लिए एक बाइक को मॉडिफाई किया गया, उसके हर ओर बैंक से जुड़ा पोस्टर लगा है। जिस पर अलग-अलग तरह के लोन से जुड़ी जानकारियां हैं। वहीं प्रचार कर रहे शख्स ने बाइक पर एक देसी माइक भी लगा रखा। वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि शख्स ने शायराना अंदाज में लोगों को बताया- 'मंडी में सस्ता बिक रहा है प्याज, सेंट्रल बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज'।
प्रचार करने वाला शख्स यहीं नहीं रुका और वो अपने खास अंदाज में बैंक की स्कीम के बारे में लोगों को बताता रहा। सोशल मीडिया पर ये सस्ती शायरी सुनकर लोगों की हंसी छूट गई। हालांकि लोग बैंक के इस नए तरीके की तारीफ भी कर रहे, क्योंकि गांवों में एक बड़ा तबका ऐसा भी रहता है, जो सोशल मीडिया, टीवी आदि से नहीं जुड़ा। उनके लिए ये माध्यम काफी कारगर है।
लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
एक यूजर ने इस पर कमेंट करके लिखा कि बैंकों के बीच ज्यादा से ज्यादा डिपोजिट की जंग जारी है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सड़क पर उतर गया है। इस पर एक यूजर ने बताया कि कुछ दिनों पहले केनरा बैंक ने भी यही जुगाड़ अपनाया था और लाउडस्पीकर से प्रचार करवा रहा था।
एक अन्य ने मजाक उड़ाते हुए लिखा कि ये 'कच्चा बादाम' वाला लग रहा, बस इसका लेवल दूसरा है। एक शख्स ने इसकी तुलना सब्जी बेचने वाले से कर दी। उसने लिखा कि जैसे गली-गली सब्जी वाले आवाज लगाते हैं कि सब्जी ले लो सब्जी, वैसे ही ये लोन बांट रहा।












Click it and Unblock the Notifications