प्रेशर कूकर ने बढ़ाई फ्लिपकार्ट की मुश्किल, लगा 1 लाख रुपए का जुर्माना
प्रेशर कूकर ने बढ़ाई फ्लिपकार्ट की मुश्किल,लगा 1 लाख का झटका
नई दिल्ली। ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट( Flipkart) की मुश्किलें बढ़ गई है। प्रेशर कूकर के कारण ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगा है। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर गुणवत्ता मानकों को पालन नहीं करने पर भारी भरकम जुर्माना लगाया है। दरअसल बिना गुणवत्ता मानकों की जांच किए फ्लिपकार्ट ने घरेलू प्रेशर कूकर की बिक्री की अनुमति अपने प्लेटफॉर्म पर दी।

वहीं सीसीपीए ने फ्लिपकार्ट को अपने प्लेटफॉर्म के जरिए बेचे गए उन सभी पेशर कूकर को वापस मंगवाने का निर्देश भी दिया है, जिसकी गुणवत्ता की शिकायतें मिली है। अब तक फ्लिपकार्ट के जरिए 598 पेशर कूकर बेचे गए, जिसे अब कंपनी को वापस मंगवाना होगा। न केवल उन्हें ये प्रेशर कूकर वापस मंगवाना होगा, बल्कि उन्हें कस्टमर्स को रिफंड भी करना होगा। सीसीपीए ने कहा है कि पेशर कूकर निर्माताओं को क्वालिटी चेक और उसके मापदंडों से होकर गुजरना जरूरी है। सभी घरेलू प्रेशर कूकरों को IS 2347:2017 मानक के मुताबिक होना जरूरी है ।












Click it and Unblock the Notifications