1 सितंबर को होगी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शुरुआत, कैबिनेट ने बढ़ाई बैंक के खर्च की लिमिट

नई दिल्‍ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) की 1 सितंबर को शुरुआत होने से तीन दिन पहले बैंक के खर्च की लिमिट 80 प्रतिशत बढ़ाकर 1,435 करोड़ रुपये करने की मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की हुई बैठक के बाद जारी बयान में कहा गया कि 635 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है जिसमें 400 करोड़ रुपये तकनीक से संबंधित तथा 235 करोड़ रुपये मानव संसाधन के लिए हैं। आईपीपीबी लांच किए जाने से देश में बैंक शाखाओं की संख्या दोगुनी यानी वर्तमान 1.40 लाख से बढ़कर 2.90 लाख से अधिक हो जाएगी। इस तरह देश में ग्रामीण शाखाओँ की संख्या वर्तमान 49,000 से बढ़कर 1.75 लाख से भी अधिक हो जाएगी।

1 सितंबर को होगी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शुरुआत, कैबिनेट ने बढ़ाया बैंक के खर्च की लिमिट

आईपीपीबी का विजन सरकार के वित्तीय समावेश एजेंडा का विस्तार करने में आम जन के लिए सर्वाधिक पहुंच योग्य, किफायती और विश्वसनीय बैंक बनाना है। इसमें डाक विभाग के विशाल नेटवर्क का लाभ लिया जाएगा। 300,000 डाक सेवकों तथा ग्रामीण डाक सेवकों के साथ डाक विभाग देश के प्रत्येक कोने को कवर करता है। इससे आईपीपीबी को बैंकिंग सेवाओं में अंतिम स्थान की खाई को पाटने में मदद मिलेगी। सिन्हा ने कहा कि लांच किए जाने के दिन आईपीपीबी के देश भर में 650 शाखाएं और 3050 एक्सिस प्वाईंट्स होंगे। बैंक बचत और चालू खाता, मुद्रा स्थानांतरण, प्रत्यक्ष लाभ स्थानांतरण, बिल तथा यूटिलिटी भुगतान और उद्यम और मर्चेट भुगतान जैसी अनेक सुविधाएं देंगे।

बैंक के अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हुए ये सुविधाएं और उससे संबंधित सेवाएं विभिन्न चैनलों (काउंटर सेवा, माइक्रो-एटीएम, मोबाइल बैंकिंग एप, एसएमएस तथा आईबीआर) के माध्यम से दी जाएगी। देश में 31 दिसंबर, 2018 तक सभी 1.55 लाख डाक घरों को आईपीपीबी प्रणाली से जोड़ दिया जाएगा। आईपीपीबी ने डाक विभाग के साथ एक मजबूत एकीकृत मॉडल बनाया है जिसके तहत डाक घर बचत बैंक (पीओएसबी) खाताधारक अपने खातों को जोड़कर आईपीपीबी द्वारा दी जाने वाली अतिरिक्त सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। डाक विभाग के सचिव एएन नंदा ने बताया कि आईपीपीबी खाता डाक विभाग के उपभोक्ताओं को वैसी अनेक बैंकिंग सेवाएं प्रदान करेगा, जिसका अनुभव खाताधारकों ने पहले नहीं किया होगा।

संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने बताया कि आईपीपीबी लांच किए जाने का समारोह काफी बड़ा होगा। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रव्यापी समारोह में प्रधानमंत्री मुख्य अतिथि होंगे और इसके साथ-साथ सभी 650 शाखाओं तथा आईपीपीबी के 3250 एक्सिस प्वाईंटों पर भी यह लांच किया जाएगा। इन समारोह में केन्द्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अतिथि शामिल होंगे। सिन्हा ने कहा कि आईपीपीबी लांच करना सरकार के देश के दूर-दराज क्षेत्रों तक तेजी से विकास कर रहे भारत के लाभों को पहुंचाने में एक ऐतिहासिक कदम होगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि डिजिटल भारत जैसे सरकार के अग्रणी कार्यक्रमों का लाभ विकास की कतार में खड़े अंतिम नागरिक तक पहुंचाया जा सके और वित्तीय समावेश का हमारा सपना सबके लिए साकार हो सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+