सिर्फ 1 रुपए में खरीदें सोना, लोगों को लुभाने के लिए सेलर्स अपना रहे हैं ये तरीका
नई दिल्ली। भारत में सोने के प्रति लोगों की दीवानगी किसी से छुपी नहीं है। यहां शादी से लेकर हर त्योहार-उत्सव पर लोग सोने की खरीददारी को शुभ मानते हैं। सोने के प्रति लोगों की दीवानगी ने इसकी डिमांड तेजी से बढ़ा दी है और इसी का नतीजा है कि अब सोना ई कॉमर्स तक पहुंच गया है। ई कॉमर्स पर गोल्ड खरीदने का चलन लगातार बढ़ रहा है। लोग ऑनलाइन सोना खरीदने की ओर झुकाव दिखा रहा है। इसमें लोगों को न तो बाजार जाने का झंझट होता है और ना ही सुरक्षित घर लाने की परेशानी। आप घर में बैठे-बैठे चंद मिनटों में सोने की खरीददारी कर सकते हैं।

1 रुपए में खरीदें सोना
भारत सोना के दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है।लेकिन यहां डिमांड पूरी नहीं हो पाती है। वहीं ऑनलाइन तरीके से सोना खरीदने के लिए सेलर्स नया नया तरीका निकाल रहे हैं। ऑनलाइन से लोगों को सोना खरीदने के लिए आकर्षित करने के लिए बिट साइज सोना का विकल्प मुहैया करा रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक सोने को लेकर सरकार के सख्त नियमों, अधिक कीमतें और युवा में घटते क्रेज की वजह से इसकी डिमांड में कमी आ रही है। ऐसे में ज्वैलर्स इंटरनेट के जरिए लोगों को लुभाने में लगे हैं।

लोगों को आकर्षित करने का तरीका
सेफ गोल्ड के डिजिटल प्लैटफॉर्म मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव माथुर के मुताबिक लोग 1 रुपए का सोना खरीद रहे हैं। कम कीमत पर निवेश कर लोग जोखिम उठाने में घबराते नहीं है। आपको बाजार में कम से कम 1 ग्राम सोना खरीदना होता है, जबकि आप ऑनलाइन में महज 40 सेकंड में घर बैठे 1 रुपए का सोना खरीद सकते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल लॉन्च के बाद से करीब 30 लाख लोगों ने ऑनलाइन तरीकों से गोल्ड खरीदा। अगले साल तक इसे 1.5 करोड़ तक पहुंचाने की का लक्ष्य है।

डिमांड में आई कमी
पिछले कुछ सालों में सोने की डिमांड में कमी आई है। पिछले साल सोने की खरीददारी में 23 फीसदी की गिरावट आई। 2010 में यह सर्वाधिक ऊंचाई 1,002 टन पर था। ऑनलाइन सेलर्स बेहतरीन स्कीम के जरिए लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications