Budget 2026: कौन-सी नई सरकारी योजना आईं, किसको मिलेगा लाभ? सारी डिटेल यहां जानें

Budget 2026: आम बजट 2026 से कई सरकारी योजनाओं की उम्मीद की जा रही थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार इसे पूरा भी किया है। कई सरकारी योजनाओं का विस्तार किया गया है जबकि कुछ नई योजनाएं भी जोड़ी गई हैं। इन योजनाओं से समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा। महिलाओं के लिए खास तौर पर अलग से योजनाएं शुरू की जा रही हैं, जबकि मनरेगा, पीएम आवास योजना और फ्री राशन जैसी सुविधाएं मिलती रहेंगी।

इन सरकारी योजनाओं का फायदा ग्रामीण तबके से लेकर शहरी आबादी को मिलेगा। इसके अलावा, युवाओं और छोटे उद्यमियों के लि भी सरकारी सहायता का विस्तार किया गया है। आम बजट से देश के हर वर्ग को काफी उम्मीदें रहती हैं। वित्त मंत्री ने इन सबके लिए अपने पिटारे से कुछ न कुछ निकाला है।

budget 2026 new government schemes

Budget 2026 New Government Schemes: हर वर्ग के लिए कई ऐलान

- आत्मनिर्भर भारत टॉपअप 2000 हजार करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। इसके अलावा, 200 औद्योगिक कॉरिडोर शुरू किए जाएंगे।

- पूंजीगत खर्च बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ किया जाएगा। कर्जदाताओं के लिए रिस्क गारंटी फंड की व्यवस्था की जाएगी।

- 5 साल में 20 नए राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए जाएंगे। 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे। दिल्ली-वाराणसी में कॉरिडोर बनेंगे।

Budget 2026 Sarkari Yojana: सस्ती होंगी गंभीर बीमारियों की दवाई

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि देश में बायो फार्मा सेक्टर के विस्तार पर जोर दिया गया है। देश में कैंसर, डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी। वित्त मंत्री ने 10,000 करोड़ रुपये का एक SME ग्रोथ फंड की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने भविष्य में नौकरियां पैदा करने और चुनिंदा मानदंडों के आधार पर उद्यमों को प्रोत्साहित करने के लिए एक डेडिकेटेड 10,000 करोड़ रुपये का SME ग्रोथ फंड शुरू करने का प्रस्ताव दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+