Budget 2026 For Women: महिलाओं के लिए आम बजट में क्या खास? आधी आबादी को निर्मला ने दी ये सारी सौगात
Budget 2026 For Women: देश के आम बजट से आधी आबादी को काफी उम्मीदें थीं। पीएम नरेंद्र मोदी भी कई बार कह चुके हैं कि मोदी सरकार की प्राथमिकता महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इसके लिए मातृत्व अवकाश बढ़ाने से लेकर महिलाओं के लिए ऋण सुविधा, उज्ज्वला स्कीम और कई राज्यों में डायरेक्ट कैश ट्रांसफर जैसी योजनाएं भी शुरू की गई हैं। आम बजट 2026 में भी एक बार फिर इसका ध्यान रखा गया है।
महिलाओं को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम खोलने के लिए 3 श्रेणियों में कर्ज (शुरुआत ₹50,000 तक) दिया जा रहा है। इसके अलावा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ समेत कई और सरकारी योजनाएं भी हैं। मुद्रा स्कीम की लाभार्थी लगभग 30% महिलाएं ही हैं।

Budget 2026 For Women: महिलाओं के लिए खोला पिटारा
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण (Budget 2026) में कहा कि मोदी सरकार भारतीय महिलाओं को विश्व लीडर के तौर पर पेश करने के लिए काम कर रही है। इसके लिए बड़े पैमाने पर काम चल रहा है।
- हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल खोला जाएगा। इससे महिलाओं की शिक्षा के स्तर का विस्तार होगा।
लखपति दीदी कार्यक्रम का विस्तार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट 2026 में लखपति दीदी कार्यक्रम की सफलता को आगे बढ़ाया गया है। बता दें कि इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को क्रेडिट-लिंक्ड आजीविका से उद्यम मालिक बनने में मदद करती है। साथ ही, क्लस्टर-लेवल फेडरेशन के भीतर कम्युनिटी-ओन्ड रिटेल आउटलेट के तौर पर सेल्फ-हेल्प एंटरप्रेन्योर मार्ट स्थापित किए जाएंगे। इन मार्ट को बेहतर और इनोवेटिव फाइनेंसिंग के ज़रिए सपोर्ट किया जाएगा। इससे महिलाएं एंटरप्रेन्योरशिप में अगला कदम उठा सकेंगी।
SHE Marts के जरिए महिला उद्यमियों के लिए रिटेल नेटवर्क
बजट में SHE Marts नाम से नए समुदाय आधारित रिटेल आउटलेट्स लॉन्च किए जाने का ऐलान किया गया है। ये आउटलेट्स खासकर महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और छोटे महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने में मदद करेंगे। इससे वे छोटी दुकान या रोजगार से आगे बढ़कर असली व्यापार मालिक बन सकेंगी। महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications