Budget 2026: 28 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र, 35 से ज्यादा दलों के साथ सर्वदलीय बैठक में आज बनेगी रणनीति
Budget 2026: संसद के आगामी बजट सत्र 2026 की आहट के साथ ही देश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सत्र को सुचारु रूप से चलाने के लिए केंद्र सरकार ने आज एक महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री करेंगे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के मुताबिक, यह बैठक संसद भवन एनेक्सी में आयोजित होगी, जहां सरकार विपक्ष के साथ मिलकर सदन की कार्यवाही का एजेंडा तय करेगी।
इस बार का बजट सत्र कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि 1 फरवरी को रविवार होने के बावजूद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना लगातार नौवां बजट पेश करेंगी। मोदी 3.0 सरकार के इस तीसरे पूर्ण बजट से आम जनता और कॉर्पोरेट जगत को बड़ी उम्मीदें हैं। सत्र की शुरुआत 28 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ होगी, जिसके लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपनी-अपनी रणनीतियां तैयार कर ली हैं।

Budget 2026: सर्वदलीय बैठक, 35 से ज्यादा दलों का जुटेगा जमावड़ा
संसद भवन के मेन कमेटी रूम में होने वाली इस बैठक में 35 से अधिक राजनीतिक दलों के सांसदों के शामिल होने की उम्मीद है। सरकार का मुख्य उद्देश्य बजट सत्र के दौरान होने वाले हंगामे को रोकना और महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर आम सहमति बनाना है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संकेत दिए हैं कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें: Budget 2026: ₹25 हजार से ₹1 लाख सैलरी वालों की किस्मत बदलेगी या बिगड़ेगी? मिडिल क्लास के लिए पूरा हिसाब
Union Budget 2026: रविवार को पेश होगा बजट, निर्मला सीतारमण रचेंगी इतिहास
इस साल का केंद्रीय बजट एक विशेष संयोग लेकर आ रहा है। 1 फरवरी को रविवार होने के बाद भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट भाषण पढ़ेंगी। यह उनके कार्यकाल का लगातार नौवां बजट होगा, जो एक नया रिकॉर्ड है। देश की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सरकार मिडिल क्लास को टैक्स में राहत देगी या इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाएगी।
बजट सत्र का पूरा शेड्यूल (Budget 2026 Schedule)
संसद का यह सत्र कुल दो चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कुल 30 बैठकें प्रस्तावित हैं:
- पहला चरण: 28 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा।
- दूसरा चरण: 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा।
महत्वपूर्ण तिथियां:
- 28 जनवरी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में संबोधन।
- 1 फरवरी: केंद्रीय बजट की प्रस्तुति।
- 2 से 4 फरवरी: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा।
नोट: 28 जनवरी और 1 फरवरी को सदन में शून्यकाल (Zero Hour) नहीं होगा।
Budget 2026: इन 9 बड़े विधेयकों पर रहेगी नजर
बजट सत्र के दौरान सरकार विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। लोकसभा में 9 प्रमुख विधेयकों पर चर्चा और पारित होने की संभावना है, जिनमें शामिल हैं:
- विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025
- प्रतिभूति बाजार संहिता 2025
संविधान संशोधन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विधेयक वर्तमान में ये विधेयक संसदीय समितियों के पास जांच के लिए लंबित हैं।
विपक्ष की घेराबंदी, सोनिया गांधी के घर मन्थन
एक तरफ सरकार सर्वदलीय बैठक कर रही है, तो दूसरी तरफ प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने भी अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। मंगलवार को कांग्रेस संसदीय दल (CPP) के स्ट्रैटजी ग्रुप की बैठक सोनिया गांधी के आवास पर बुलाई गई है। विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
SBI रिपोर्ट, 12 लाख करोड़ के पार जा सकता है कैपेक्स
बजट से ठीक पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की एक रिसर्च रिपोर्ट ने उत्साह बढ़ाया है। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2027 तक केंद्र सरकार का पूंजीगत खर्च (Capex) 10% की बढ़ोतरी के साथ 12 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर सकता है। बुनियादी ढांचे के विकास पर सरकार का निरंतर बढ़ता निवेश देश की जीडीपी ग्रोथ को नई रफ्तार दे सकता है।
ये भी पढ़ें: Budget 2026: इंफ्रा सेक्टर के लिए खुल सकता है खजाना! सड़क और रेलवे के बजट में कितनी बढ़ोतरी की उम्मीद?












Click it and Unblock the Notifications