Budget 2025: बजट के बाद अब कैसे करें स्मार्ट शॉपिंग? जानें कौन सी सस्ती चीजें खरीद सकते हैं आप

Budget 2025: बजट 2025 का इंतजार अब खत्म हो गया है। इस साल का आम बजट आज यानी 1 फरवरी 2025 (शनिवार) को संसद में पेश किया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ये लगातार 8वां बजट है।

वित्त मंत्री ने बजय 2025 में किए ये बड़े ऐलान
इस बजट के बाद अब आप कुछ बातों को ध्यान में रखकर स्मार्ट तरीके से शॉपिंग कर सकते हैं। बजट 2025 में कई बड़ी चीजों को लेकर ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि जीवन रक्षक दवाएं सस्ती होंगी। कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी।

Budget 2025

आपको बता दें कि बजट 2025 में LED-LCD टीवी के दाम कम होने के बारे में कहा गया है। इन पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी घटाई जाएगी। लिथियम आयन बैट्री सस्ती होगी। ऐसे में ईवी और मोबाइल की बैट्री भी सस्ती होगी।

जानें किन चीजों की शॉपिंग करके आपको फायदा हो सकता है

-मोबाइल निर्माण में इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स पर टैक्स में छूट से स्मार्टफोन सस्ते होंगे।

-इसके अलावा कपास और दालों की पैदावार बढ़ाने की योजना से किसानों को सीधा फायदा होगा और इनकी कीमतें स्थिर रह सकती हैं।

-हैंडलूम कपड़े सस्ते होंगे क्योंकि इसमें टैक्स की छूट मिली है।

-लेदर गुड्स (जूते, बेल्ट, पर्स ,जैकेट) की कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है जिसके चलते ये सभी आइटम्स सस्ते होंगे और आप जी भरकर शॉपिंग कर सकते हैं।

-वहीं फुटवियर, फर्नीचर और हैंडबैग्स भी कस्टम ड्यूटी हटने की वजह से सस्ते होंगे।

-36 जीवन रक्षक दवाइयां और कैंसर की दवाइयां भी सस्ती हुई हैं।

-वहीं सोना और चांदी की कीमतों में नए बजट में कोई असर नहीं पड़ा है।

बजट से देश के आम नागरिक को सबसे ज्यादा फर्क रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली चीजों के सस्ते और महंगे होने से पड़ता है। इस बार के बजट से भी जनता कई चीजों के सस्ते होने की उम्मीद कर रही थी जिस पर वित्त मंत्री ने बड़ा ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+