Budget 2024: मोदी सरकार आयुष्मान स्कीम को लेकर कर सकती बड़ा ऐलान, लिमिट बढ़कर हो सकती है 10 लाख
Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार दूसरे कार्यकाल में अंतरिम बजट 1 फरवरी को पेश करेंगी। उनके उस बजट को एक चुनावी बजट के तौर पर भी देखा जा रहा है। जिसमें सरकार कई बड़े ऐलान कर सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोदी सरकार अपने इस अंतरिम बजट में अपनी प्रमुख आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है। इसके तहत फिलहाल 5 लाख रुपए तका बीमा कवर मिलता है। जिसे दोगुना करके 10 लाख किया जा सकता है।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि सरकार आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना में कैंसर और प्रत्यारोपण जैसी गंभीर बीमारियों को कवर करने की योजना बना रही है। जिससे लोगों को अधिक वित्तीय सहायता मिल सके। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि 1 फरवरी को अंतरिम केंद्रीय बजट में इस संबंध में घोषणा की जा सकती है।
सरकारी अधिकारी ने कहा कि, मंत्रालय 2023-24 से कवर राशि को 5 लाख रुपये प्रति परिवार प्रति वर्ष से बढ़ाकर 10 लाख रुपये प्रति वर्ष करने के प्रस्ताव को अंतिम रूप देने पर काम कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थियों को अगले तीन सालों में दोगुना कर 100 करोड़ करने और किसान सम्मान निधि लाभार्थी, निर्माण श्रमिकों, गैर-कोयला खदान श्रमिकों और आशा कार्यकर्ताओं को लाभ देने की भी योजना बना रहा है।
वर्तमान में, स्वास्थ्य बीमा कवर माध्यमिक और तृतीयक देखभाल अस्पताल में भर्ती के लिए प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये प्रदान करता है। सितंबर 2018 में लॉन्च की गई आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज की गारंटी देना है। आयुष्मान भारत के तहत, प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना या PM-JAY को दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य आश्वासन योजना के रूप में मान्यता प्राप्त है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस योजना के तहत फिलहाल 55 करोड़ लोग जुड़े हैं, जो 12 करोड़ परिवारों के बराबर हैं। इस योजना का विस्तार कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications