अगर आपको भी बचाना है अपना Income tax, तो अपनाए ये आसान तरीके, मिलेगा बढ़िया फायदा
Tax Saving Tips इनकम के मुताबिक सबको टैक्स देना होता है, जिसके अलग-अलग स्लैब के हिसाब से भरना पड़ता है। लेकिन इसे बचाने के लिए भी कई तरीके भी हैं,जिसके जरिए करदाता अपने टैक्स का पैसा बचाते हुए अच्छी प्रॉफिट कमा सकता है।

How to Save Tax: वित्त वर्ष 2022-23 (FY 2022-23) अब खत्म होने जा रहा है। जिसके बाद अब एक फरवरी 2023 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) संसद में आम बजट (Budget 2023) पेश करेंगी। ऐसे में इस बार इनकम टैक्स (Income tax) को लेकर क्या बदलाव होता है। इस पर टैक्सपेयर्स की नजर रहेंगी। हालांकि इनकम टैक्स बचाने के कई उपाय भी हैं, जिनको जानकर कोई भी अपना टैक्स बचा सकता है। ऐसे में जानिए टैक्स सेविंग टिप्स (Tax Saving Tips)...

इनकम टैक्स बचने के कई ऑप्शन
वैसे तो इनकम टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स के दो सिस्टम अलग-अलग हैं। जितनी आय हो रही है और अगर टैक्स के दायरे में आती है तो फिर उसके टैक्स स्ट्रक्चर के मुताबिक तय फीसदी के हिसाब के आयकर देना होता है। हालांकि जिन लोगों की सैलरी कर योग्य (taxable) होती है वो इससे बचने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। इसके लिए इंवेस्टमेंट ऑप्शन होते हैं, जिससे आप अपने पैसों में भी बढ़ोतरी कर सकते हैं और टैक्स के पड़ने वाले भार को भी कम करने में आपकी मदद होती है।

टैक्स सेविंग प्लान
हालांकि टैक्स सेविंग के साथ आपको इस बात भी ध्यान रखना होगा कि क्या आपको मकसद सिर्फ टैक्स बचाना है या फिर निवेश के जरिए अच्छा रिटर्न हासिल करना भी है। ऐसे में पहले विकल्प के तौर पर आप टैक्स सेविंग प्लान (tax saving plan) को चूज कर सकते हैं। इसे एफडी यानी fixed deposit कहा जाता है। इसमें रिटर्न आमतौर पर कम होता है, लेकिन निवेश करने का सबसे सुरक्षित विकल्प है, हालांकि आरबीआई के जरिए रेपो रेट बढ़ाने के बाद बैंकों ने भी एफडी पर रिटर्न बढ़ा दिया है। लेकिन टैक्स सेविंग एफडी में एक लिमिट के बाद मिलने वाले ब्याज पर टैक्स का भुगतान भी किया जाता है।

अच्छे रिटर्न के लिए इन योजनाओं को चुने
वहीं अगर आप टैक्स बचाने के साथ-साथ निवेश में अच्छा रिटर्न भी चाहते हैं तो कई ऐसी योजनाएं भी हैं, जिसमें आप इंवेस्टमेंट कर सकते हैं। क्योंकि इन स्कीम में एफडी से ज्यादा रिटर्न हासिल होता है। इनमें सुकन्या समृद्धि योजना, एनपीएस, यूलिप, पीपीएफ, ईएलएसएस और एनएससी जैसे कई सारे इंवेस्टमेंट ऑप्शन हैं। जहां आप बढ़िया रिटर्न के साथ-साथ टैक्स का पैसा भी बचा सकते हैं।

राष्ट्रीय पेंशन योजना
इसके अलावा आप टैक्स बेनेफिट के लिए रिटर्न और भविष्य के लिए पेंशन फंड के बारे में सोचते हुए राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) को बेहतर विकल्प के तौर पर चुन सकते हैं। इसमें आप 9 फीसदी से 12 फीसदी तक फायदा कमा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications