Budget 2021: 'शहरी स्‍वच्‍छ भारत मिशन' के लिए 1.41 लाख करोड़ आवंटित

Union Budget 2021: वित्त मंत्री निर्मता सीतारमण ने आज दशक का पहला बजट संसद में पेश किया। उन्होंने आज देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए हेल्थ सर्विस को लेकर कई अहम ऐलान किए हैं। वित्त मंत्री ने 'स्‍वच्‍छ भारत मिशन' अभियान के तहत (Urban Clean India Mission) के लिए 1.41 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। उन्होंने कहा कि शहरी स्वच्छ भारत मिशन 2.0 को 2021-2026 से 5 वर्षों की अवधि में 1,41,678 करोड़ रुपये का कुल वित्‍तीय आवंटन किया जाएगा। इससे अभियान को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Recommended Video

    Budget 2021: FM Nirmala Sitharaman ने किए बजट से जुड़े ये 10 बड़े ऐलान | वनइंडिया हिंदी
     शहरी स्‍वच्‍छ भारत मिशन के लिए 1.41 लाख करोड़ आवंटित

    इससे पहले अपने बजट भाषण की शुरुआत में वित्त मंत्री ने कहा कि इस बार का बजट डिजिटल बजट है, ये ऐसे वक्त में आ रहा है जब देश की जीडीपी लगातार दो बार माइनस में चली गई लेकिन ये बात ग्लोबल इकोनमी के साथ भी हुई है। दौर मुश्किल है लेकिन हम इससे उबरेंगे। साल 2021 ऐतिहासिक साल होने जा रहा है, जिस पर पूरे देश की नजर है, संकट के इस दौर में भी मोदी सरकार का फोकस किसानों की आय दोगुनी करने, विकास की रफ्तार को बढ़ाने और आम लोगों को सहायता पहुंचाने पर ही है।

    कोरोना वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ रुपये का ऐलान

    ऑफ-व्हाइट और लाल रंग की रेशमी साड़ी पहने सीतारमण संसद में आज अपना तीसरा बजट पेश कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने कोरोना वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ रुपये का ऐलान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया है कि स्वास्थ्य क्षेत्र के बजट को 137 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा, इस बार का हेल्थ बजट 2 लाख 32 हजार करोड़ रुपए का है। पिछली बार 92 हजार करोड़ का था। वित्त मंत्री ने कहा, भारत में सिर्फ और सिर्फ वैक्सीन डेवलेपमेंट के लिए 35 हजार करोड़ के बजट की घोषणा की गई है और अगर जरूरत पड़ी तो और अधिक फंड मुहैया कराएंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना वैक्सीन पर बात करते हुए कहा, हमारे पास आज दो वैक्सीन मौजूद हैं। 100 से ज्यादा देशों को इसका फायदा मिल रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+