Budget 2021: इनकम टैक्स को लेकर बड़ी घोषणा,अब इस उम्र के लोगों को नहीं भरना होगा इनकम टैक्स रिटर्न
अब इस उम्र के लोगों को नहीं भरना होगा इनकम टैक्स
नई दिल्ली। Union Budget 2021-22 on Income Tax. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार ने इनकम टैक्स को लेकर बड़ी घोषणा की। सरकार ने बड़ी घोषणा करत हुए सिनियर सिटिजन को टैक्स में राहत दी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि 75 साल से ऊपर के सीनियर सीटिजन को इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरना पड़गा । बजट में वित्त मंत्री ने कहा कि अगर सिर्फ पेंशन ही कमाई का जरिया है तो भी उन्हें टैक्ट में राहत मिलेगी। वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान कहा कि 75 साल से अधिक आयु के लोगों को उन्हें रिटर्न भरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था का फायदा वो लोग ही उठा सकते हैं, जिनकी इनकम सिर्फ पेंशन से ही है। उन्होंने कहा कि उनकी इनकम में खुद ही टैक्स काट लिया जाएगा।
Recommended Video
Budget 2021: Income Tax पर बड़ी राहत, इन लोगों को नहीं भरना पड़ेगा ITR | वनइंडिया हिंदी













Click it and Unblock the Notifications